{"_id":"6662cd175901e4af350002cd","slug":"mp-news-after-the-victory-in-the-lok-sabha-elections-mohan-sarkar-released-the-13th-installment-of-laadli-be-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मोहन सरकार ने देर रात जारी कर दी लाड़ली बहना की किस्त, प्रचंड जीत के बाद बहनों को दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मोहन सरकार ने देर रात जारी कर दी लाड़ली बहना की किस्त, प्रचंड जीत के बाद बहनों को दिया तोहफा
Fri, 07 Jun 2024 03:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:38 PM IST
सार
Ladli Behna Yojana 13 Kist: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार ने लाड़ली बहना की 13वीं किस्त गुरुवार देररात जारी कर दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने प्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। इसके साथ ही सरकार ने लाड़ली बहनों को जीत का तोहफा दिया है। गुरुवार देररात सरकार ने लाड़ली बहना की 13वीं किसत जारी कर दी। इसके तहत 1250 रुपए लाभार्थी बहनों के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि आज का दिन लाड़लीबहनों के लिए बहुत खास है। महिला सशक्तिकरण की पर्याय लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। उन्होंने लिखा कि मैं लाड़ली बहनों को हार्थिक शुभकामनाएं देता हूं।
बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल मई-जून 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपए देने का निर्णय लिया गया। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई। इसके बाद विधानसभा चुनाव से पहले 2023 को रक्षाबंधन के त्यौहार पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। पिछले कुछ महीनों से यह राशि 10 तारीख से पहले भेजी जा रही है। इस बार भी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।