फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News After non-commercial, now commercial vehicles will also be registered on Vahan portal from the new ye

MP News: नॉन कॉमर्शियल के बाद अब कॉमर्शियल वाहनों का भी रजिस्ट्रे्शन नए साल से वाहन पोर्टल पर, ये होगा फायदा

Tue, 06 Dec 2022 08:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 06 Dec 2022 08:32 PM IST
सार

कॉमर्शियल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए नए साल से नई व्यवस्था प्रदेश में लागू होने जा रही है। केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल पर कॉमर्शियल ट्रक, ऑटो रिक्शा और टैक्सी का भी रजिस्ट्रेशन होगा, इससे पूरा सिस्टम फूल प्रूफ हो जाएगा।

विज्ञापन
MP News After non-commercial, now commercial vehicles will also be registered on Vahan portal from the new ye
मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : File

विस्तार

नॉन कॉमर्शियल बाइक, स्कूटर और कार के बाद कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी नए साल से वाहन पोर्टल पर शुरू होने जा रहा है। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। नए साल में किसी एक संभागीय जिले में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इसकी शुरुआत होगी, जिसके बाद पूरे प्रदेश में नए सिस्टम को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कॉमर्शियल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन के लिए नए साल से नई व्यवस्था प्रदेश में लागू होने जा रही है। केंद्र सरकार के वाहन पोर्टल पर कॉमर्शियल ट्रक, ऑटो रिक्शा और टैक्सी का भी रजिस्ट्रेशन होगा। इससे पूरा सिस्टम फूल प्रूफ हो जाएगा। डीलर बीएस-5 की जगह बीएस-3 वाहन देने की धोखाधड़ी नहीं कर सकेंगे। फर्जी स्पेशिफिकेशन पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, वाहनों के स्पेशिफिकेशन यानी बॉडी में बदलाव, लोड में चेंज नहीं हो सकेगा। इससे वाहन खरीदने वालों के साथ होने वाली धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन


ये होगा फायदा...
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कॉमर्शियल वाहनों का वाहन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा जनवरी महीने के अंत में मिलना शुरू हो जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि नए सिस्टम में पॉल्यूशन, बीमा देश में कही से भी कराने पर पोर्टल पर 24 घंटे में दिखने लगेगा। अभी यह सुविधा मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के पोर्टल पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वाहन की किसी दूसरे राज्य से एनओसी हुई है और वह किस आरटीओ में रजिस्ट्रेर हुई है। इसकी जानकारी भी पोर्टल पर मिलेगी। इससे दूसरे राज्यों के वाहनों का प्रदेश में रजिस्ट्रेशन कराने के फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। वहीं, यदि गाड़ी का देश में कहीं भी चालान बना है तो उसकी जानकारी पोर्टल से मिल सकेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed