फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Administration strict on child marriage in Bhopal, action will be taken against organizers as well as

MP News:  भोपाल में बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, आयोजकों के साथ सेवा प्रदाताओं पर भी होगी कार्रवाई

Wed, 23 Apr 2025 04:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अब न केवल वर-वधू के परिजन, बल्कि मैरिज गार्डन, कैटरिंग सेवा, बैंड पार्टी और धार्मिक आयोजक भी निगरानी के दायरे में रहेंगे। प्रशासन ने सभी आयोजकों से बाल विवाह न कराने का लिखित आश्वासन मांगा है और उल्लंघन की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
MP News: Administration strict on child marriage in Bhopal, action will be taken against organizers as well as
भोपाल कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह को रोकने के लिए भोपाल जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि नाबालिगों की शादी में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब केवल परिवार ही नहीं, बल्कि मैरेज गार्डन संचालक, कैटरिंग सेवा प्रदाता, बैंड पार्टी और धर्मगुरु भी प्रशासन की नजर में होंगे। यदि इनमें से कोई भी नाबालिग की शादी में सहयोग करता पाया गया, तो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत दो साल की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। कलेक्टर ने कहा है कि शादियों से जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वर-वधू दोनों की आयु कानूनी सीमा (18 वर्ष से अधिक) में हो। इसके लिए उन्हें आयु प्रमाण पत्र देखना अनिवार्य होगा। बिना पुष्टि के कोई सेवा देना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह आयोजकों से लिया जा रहा है लिखित आश्वासन
जिला प्रशासन ने सामूहिक विवाह आयोजित करने वालों से लिखित में यह आश्वासन मांगा है कि उनके किसी भी आयोजन में नाबालिगों की शादी नहीं कराई जाएगी। यह कदम अक्षय तृतीया पर होने वाले बड़े पैमाने के आयोजनों को देखते हुए लिया गया है, जहां बाल विवाह की संभावना अधिक रहती है।
विज्ञापन


सूचना देने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
प्रशासन ने बाल विवाह की सूचना देने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास – 9425047133
सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास –7000879805
जिला कार्यालय – 8696389007
साथ ही, डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और महिला हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की जा सकती है।

बाल विवाह में शामिल परिजनों पर भी होगी कार्रवाई
कलेक्टर ने दोहराया कि यदि बाल विवाह की सूचना सत्य पाई गई, तो वर और वधू के परिवार वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस बार जिला प्रशासन सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed