फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Action plan will be made for bamboo cultivation, CM said - Industries will be promoted

MP News: बांस की खेती की बनेगी कार्य योजना, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- उद्योगों को दिया जाएगा बढ़ावा

Wed, 14 Feb 2024 08:21 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Feb 2024 08:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य होंगे। 

विज्ञापन
MP News: Action plan will be made for bamboo cultivation, CM said - Industries will be promoted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नीति आयोग भारत सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि  प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर खेती की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी इसके लिए शीघ्रता से कार्यवाही शुरू करें। बैठक में कृषि, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक, माइनिंग, स्वास्थ्य और पोषण आदि क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया।  
विज्ञापन

बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मुख्य सचिव वीरा राणा, नीति आयोग, भारत सरकार के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत,  विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नीति आयोग भारत सरकार के सीनियर एडवाइजर इश्तियाक अहमद ने प्रस्तुतीकरण दिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कपास का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिसका मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न शहरों में उद्योग शुरू होंगे। प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर के अंतर्गत विभिन्न उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के सुझावों पर अमल किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति आयोग के सदस्यों ने प्रदेश में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में माइनिंग क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है। प्रदेश की निर्यात क्षमता भी अच्छी है। देश की जीडीपी में प्रदेश का अच्छा योगदान मिल रहा है। आयोग के सदस्यों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश के विकास की कार्य योजना बनाने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed