फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: ACS Dr. Rajoura of Madhya Pradesh Home Department said – Road accidents are a matter of concern

MP News: मध्य प्रदेश गृह विभाग के एसीएस डॉ. राजौरा बोले- सड़क दुर्घटनाएं चिंतनीय विषय

Thu, 02 Feb 2023 08:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Feb 2023 08:40 PM IST
सार

 एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बहुत चिंतनीय विषय है। बहुत ही दुखद है कि इन दुर्घटनाओं में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की सर्वाधिक मृत्यु हो रही है। यह वास्तव में न केवल परिवार के लिये, बल्कि प्रदेश के लिये भी अपूरणीय क्षति है। इस आयु वर्ग के लोग अर्निंग मेम्बर्स होते हैं।

विज्ञापन
MP News: ACS Dr. Rajoura of Madhya Pradesh Home Department said – Road accidents are a matter of concern
राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक गुरुवार को मंत्रालय में आयोजित हुई। समीक्षा करते हुए एसीएस डॉ. राजेश राजौरा ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए और अधिक प्रयास किये जाएं। एसीएस डॉ. राजौरा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं बहुत चिंतनीय विषय है। बहुत ही दुखद है कि इन दुर्घटनाओं में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों की सर्वाधिक मृत्यु हो रही है। यह वास्तव में न केवल परिवार के लिये, बल्कि प्रदेश के लिये भी अपूरणीय क्षति है। इस आयु वर्ग के लोग अर्निंग मेम्बर्स होते हैं। वास्तव में यह आयु वर्ग प्रोडक्टिव जनरेशन है।
विज्ञापन


राजौरा ने दुर्घटनाओं के चिन्हित किये गये ब्लेक स्पॉट्स को हटाने शॉर्ट टर्म और लांग टर्म की योजनाएं बना कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने इनकी समुचित मॉनीटरिंग के लिये जिला, विभाग और एजेंसीवार जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। डॉ. राजौरा ने एन्फोर्समेंट एजेंसियों को तत्परता और अधिक सक्रियता से कार्य करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा और एडीजी पीटीआरआई जी. जनार्दन ने प्रेजेंटेशन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये किये जा रहे उपायों तथा नवाचारों की जानकारी दी। सेक्रेटरी पीडब्ल्यूडी आर.के. मेहरा, डायरेक्टर स्किल डेव्हलपमेंट हरजिंदर सिंह, एडिशनल कमिश्नर नगरीय विकास रुचिका चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed