फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: About 5.40 crore voters in Madhya Pradesh, 36 lakh new names added since last time

MP News: मध्य प्रदेश में करीब 5.40 करोड़ वोटर, पिछले बार से 36 लाख नए नाम जुड़े

Thu, 05 Jan 2023 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jan 2023 10:12 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने उत्साह दिखाया है। इसमें पुरुषों की तुलना में 75 हजार से ज्यादा महिलाओं ने नाम जुड़वाएं। प्रदेश के 41 जिलों में महिला वोटरों के नाम ज्यादा जुड़े हैं।

विज्ञापन
MP News: About 5.40 crore voters in Madhya Pradesh, 36 lakh new names added since last time
विधानसभा चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में वोटरों की संख्या 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 हो गई है। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने जानकारी दी। 2018 में प्रदेश में वोटरों की संख्या 5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 36 वोटर थे। पिछले बार से इस बार करीब 36 लाख नए नाम जुडे है। वहीं, एक महीने चले वोटर लिस्ट अपडेशन कार्य में 13.39 लाख मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन

 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने उत्साह दिखाया है। इसमें पुरुषों की तुलना में 75 हजार से ज्यादा महिलाओं ने नाम जुड़वाएं। प्रदेश के 41 जिलों में महिला वोटरों के नाम ज्यादा जुड़े हैं। वहीं, 11 जिलों में पुरुष मतदाओं के नाम जुड़े है। निवार्चन आयोग ने पहली बार 17 साल से अधिक उम्र वाले युवाओं के आवेदन भी लिए हैं। यह करीब 1.09 लाख युवा 1 अक्टूबर तक 18 साल की आयु पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

 
आयोग के अनुसार मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 है। वहीं, पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 79 लाख 62 हजार 711 है। इसमें थर्ड जेंडर 1432 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 80 साल या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 7 लाख 40 हजार 261 है। दिव्यांग वोटर 5 लाख 7 हजार 865 है। वहीं, 18 से 19 आयु वर्ग के 11 लाख 81 हजार 747 वोटर है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 9 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच मतदाता संक्षप्ति पुर्नरिक्षण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 64 हजार 100 मतदान केंद्रों पर बीएलओ को तैनात किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed