फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A total of 109 candidates filled 157 nomination papers in the second phase, they will be able to with

MP News: दूसरे चरण में 109 प्रत्याशियों ने भरे 157 नामांकन पत्र, आठ अप्रैल तक ले सकेंगे नाम वापस

Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 11:05 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन फॉर्म भरने के अंतिम दिन 109 प्रत्याशियों ने 157 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। अब 8 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।  

विज्ञापन
MP News: A total of 109 candidates filled 157 nomination papers in the second phase, they will be able to with
दमोह में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राहुल लोधी ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। दूसरे चरण के लिए सात लोकसभा सीटों पर गुरुवार को नामांकन फॉर्म भरने के अंतिम दिन तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने 84 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। दूसरे चरण में कुल 109 अभ्यर्थियों द्वारा 157 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


राजन ने बताया है कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 13 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 22 अभ्यर्थियों द्वारा 39 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में 12 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम-निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्याशी आठ अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों में किए गए मतदान की गणना 4 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed