फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A person called MLA Ajay Vishnoi to take the contract for BJP membership campaign, complaint in crime

MP News: BJP सदस्यता अभियान का ठेका लेने एक शख्स ने MLA अजय विश्नोई को किया फोन, क्राइम ब्रांच में शिकायत

Wed, 16 Oct 2024 10:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Oct 2024 10:08 AM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ता भोपाल और इंदौर में  क्राइम ब्रांच पुलिस थाने पहुंचे और एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति ने अजय विश्नोई को फोन किया और कहा कि वह सदस्यता अभियान में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
MP News: A person called MLA Ajay Vishnoi to take the contract for BJP membership campaign, complaint in crime
अजय विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर उठाए गए सवालों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है और इसमें एक शख्स का हाथ है जो पार्टी के नाम पर पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन


अजय विश्नोई ने सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सदस्य बनाने के लिए अब पैसे खर्च करने की बात सामने आ रही है। कुछ एजेंसियां फोन कर सदस्यता बढ़ाने का ठेका मांग रही हैं। यह एक नया ट्रेंड है जहां पैसा देकर अपने समर्थकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग संगठन में बड़े नेता बनने के लिए अपने खर्च पर सदस्य बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्नोई ने इस प्रवृत्ति को 'गणेश परिक्रमा करने वाले' नेताओं के रूप में वर्णित किया, जो बिना किसी ठोस आधार के संगठन में ऊंचाई पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच में शिकायत
इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता भोपाल और इंदौर में  क्राइम ब्रांच पुलिस थाने पहुंचे और एक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि एक व्यक्ति ने अजय विश्नोई को फोन किया और कहा कि वह सदस्यता अभियान में मदद कर सकता है। उसने दावा किया कि उसके पास हितग्राहियों का डाटा और मोबाइल नंबर हैं और प्रति व्यक्ति पांच रुपये के हिसाब से दो दिन में 10,000 सदस्य बना सकता है। अगर और सदस्य चाहिए, तो 1 लाख तक भी बना देगा। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है और इसमें किसी अन्य राजनीतिक दल का हाथ हो सकता है। उन्होंने इस मामले की कानूनी जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की सच्चाई पर सवाल
यह मामला तब सामने आया जब अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर भी इस अभियान को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए पैसा खर्च करके सदस्य बनाना एक अनुचित तरीका है। यह पार्टी की साख और संगठनात्मक ढांचे के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed