फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A history-sheeter had committed theft in the bungalow of former minister Jaivardhan Singh two arreste

MP News: हिस्टीशीटर बदमाश ने की थी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बंगले में चोरी, दो गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 17 Aug 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Aug 2024 03:10 PM IST
सार

हबीबगंज थाना प्रभारी अशोक सोनी ने बताया कि पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
MP News: A history-sheeter had committed theft in the bungalow of former minister Jaivardhan Singh two arreste
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बागसेवनिया के हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने अरेरा कॉलोनी के एक घर और अन्य स्थानों पर चोरी की चार वारदातें भी कबूल की हैं। उनके पास से करीब दो लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


हबीबगंज थाना प्रभारी अशोक सोनी ने बताया कि रविशंकर नगर में रहने वाले आशीष बुंदेला ने एक शिकायती आवेदन देकर बताया था कि वे चार इमली स्थित बंगले के स्टाफ में है। यह बंगला विधायक जयवर्धन सिंह का है, वे यहां पर कभी-कभार आते है। बाकी समय स्टाफ ही देखरेख करता है। गत 12 अगस्त की रात वे बंगले में ताला डालकर अपने घर चले गए थे, अगले दिन जब पहुंचे तो बंगले के एक कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे के भीतर रखा ब्रीफकेस गायब था। इसमें 15 हजार रुपए थे। बुंदेला की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया था। 
विज्ञापन


अन्य घरों में भी घुसे थे चोर
बदमाशों ने 10 11 अगस्त के बीच  फरियादी अमृत कुमार बेगवानी निवासी म.नं. ई-2/342 अरेरा कॉलोनी के घर पर भी धावा बोला था। बदमाश यहां से एचपी कंपनी के लैपटॉप सहित जेवरात और नगद रुपये चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा अन्य थानाक्षेत्र में भी चोरी की वारदात हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों के फुटेज और मोबाइल लोकेशन से बदमाशों तक पहुंची पुलिस 
चोरी की घटनाओं के मामले में पतारसी के लिए पुलिस की टीम लगाई गई। इस टीम ने दक्षता पूर्वक अनुसंधान करते हुए घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखे। फुटेज से बदमाशों की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर हासिल कर उसे सर्विलांश पर लगाया तो बदमाशों की लोकेशन भी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने संदेही अंकित गुजरे के द्वारा उसके दो साथियों दीपक मण्डल व विजय डिंडोरिया को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अरेरा कॉलोनी और चार इमली में उपरोक्त दोनों घटनाओं की वारदात सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन वारदात करना कबूल किया है। अंकित गुजरे (23) बागमुगालिया में रहता है और बागसेवनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पूर्व में भी करीब एक दर्जन वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed