फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 8th class student crushed by passenger bus in Bhopal

MP News: भोपाल में यात्री बस ने 8वीं कक्षा की छात्रा को कुचला, हुई दर्दनाक मौत; छोटे भाई को मामूली चोट

Tue, 28 Jan 2025 10:30 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Jan 2025 10:30 AM IST
सार

भोपाल में 15 वर्षीय छात्रा के बस के चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में आठवीं कक्षा की 15 साल की छात्रा को बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के वक्त छात्रा का छोटा भाई भी साथ था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बस ड्राइवर स्वयं थान पहुंच गया। घटना रविवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि मुस्कान खान पुत्री नजीर खान (15) निवासी एहसान नगर करोंद प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता नजीर ने बताया कि बेटी रविवार रात को चाउमीन खाने के लिए मेन रोड की तरफ गई थी। उसके साथ उनका छोटा बेटा अयान भी गया था। घटना रविवार रात करीब 8.30 बजे की है। दोनों चाउमीन खाने के बाद लौट रहे थे। सागर गैरे के पास यूटर्न लेते समय तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे मुस्कान बस के अगले पहिये के नीचे आ गई और उसकी छाती पहिए के नीचे फंस गई। हादसे के बाद एक व्यक्ति ने अपनी कार से मुस्कान को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पीपुल्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


छोटे भाई को मामूली चोट
मुस्कान के पिता नजीर खान ने बताया कि हादसे के दौरान उनके बेटे अयान को मामूली चोट आई, क्योंकि वह टक्कर के बाद स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरा। हालांकि मुस्कान को गंभीर चोटें आईं और बस के अगले पहिये के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के समय बस की गति तेज थी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद बस चालक ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर दुख का पहाड़
नजीर खान, जो मूल रूप से सिलवानी के निवासी हैं और भोपाल में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भोपाल आए थे। इस हादसे के बाद परिवार में गम का माहौल है।  पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed