{"_id":"67a235401848338e4d0cda67","slug":"mp-news-7900-students-will-get-free-scooty-cm-said-youth-should-make-their-dreams-come-true-government-wi-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 7900 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क स्कूटी, सीएम बोले- युवा सपनों को साकार करें, सरकार करेगी सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 7900 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क स्कूटी, सीएम बोले- युवा सपनों को साकार करें, सरकार करेगी सहयोग
Tue, 04 Feb 2025 09:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें। राज्य सरकार उनकी सहसंभव मदद करने को तत्पर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के टॉपर 7900 विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी दी जाएगी। बुधवार सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी।