{"_id":"67934fc2f14437bd550153af","slug":"mp-news-733-meter-long-railway-over-bridge-will-be-built-from-bawadian-kalan-to-ashima-mall-in-bhopal-cabine-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में बावड़ियां कलां से आशिमा मॉल तक बनेगा 733 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में बावड़ियां कलां से आशिमा मॉल तक बनेगा 733 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Fri, 24 Jan 2025 03:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:37 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में डॉ. मोहन यादव ने बावड़ियां कलां से आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की मंजूरी दी है। इस ब्रिज के निर्माण से होशंगाबाद रोड से रोहित नगर और कोलार आने जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
बावड़ियां कलां अपोलो सेज अस्पताल से आशिमा मॉल तक बनेगा आरओबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और सौगात दी है। मोहन कैबिनेट ने बावड़ियां कलां अपोलो सेज अस्पताल से नर्मदापुरम रोड आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 310 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के आरओबी और एप्रोच रोड के लिए कैबिनेट ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृति अतिरिक्त बीओएस की सीमा अंतर्गत दी गई है।
इस ब्रिज के बनने से होशंगाबाद रोड से आने वाले लोगों के लिए मिसरोद से सलैया, रोहित नगर, कोलार तक सीधी एप्रोच होगी। इससे करीब चार लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा। इस ब्रिज के बनने से अभी दाना पानी रेस्टारेंट के पास ब्रिज के पास लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके बनने के बाद कोलार से बावड़ियां कलां आकर सीधे आरओबी के उपयोग से आशिमा मॉल के पास नर्मदापुरम पहुंच जाएंगे। इससे रेलवे लाइन के दोनों तरह के क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे।
बता दें एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर को लोकार्पण पर बावड़ियां कलां से नर्मदापुरम तक रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने बावड़ियां कलां में लगने वाले जाम का भी जिक्र किया था। नर्मदापुरम रोड से रोहित नगर, सैलया और कोलार की तरफ आने-जाने वाली जनता को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से एक नए ब्रिज की मांग की जा रही थी। इसका मुद्दा कई बार उठा और मुख्यमंत्री के घोषणा करने के बाद जनता को उम्मीद है कि डेढ़ से दो साल में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।