फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 71.72% voting on eight seats of the fourth phase in the state, Khargone on top, Indore has the lowest

MP News: प्रदेश में चौथे चरण की आठ सीटों पर 71.72% मतदान, खरगोन टॉप पर, इंदौर में सबसे कम

Tue, 14 May 2024 07:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 14 May 2024 07:14 AM IST
सार

चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार शाम 6 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा खरगोन में 75.79 प्रतिशत, देवास में 74.86 प्रतिशत, मंदसौर में 74.50 प्रतिशत, उज्जैन में 73.03 प्रतिशत, रतलाम में 72.86 प्रतिशत, धार में 71.50 प्रतिशत, खंडवा में 70.72 प्रतिशत और इंदौर में 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
MP News: 71.72% voting on eight seats of the fourth phase in the state, Khargone on top, Indore has the lowest
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सोमवार को आठ सीटों इंदौर, देवास, उज्जैन, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, रतलाम, धार में शाम 6 बजे तक 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इन सीटों पर 2019 में 75.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। उससे यह करीब चार प्रतिशत कम है। सोमवार को आठ सीटों में सबसे ज्यादा मतदान खरगोन सीट पर 75.79 प्रतिशत हुआ। जबकि सबसे कम इंदौर में 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश में पहले और तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत कम होने के बाद तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ा था। इसका कारण चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के प्रयास को बताया गया था। इसके बाद चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी।  
विज्ञापन


चौथे चरण की आठ सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 9 बजे आठों सीटों पर 14.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद दोपहर 11 बजे 32.38 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1 बजे 48.52 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे मतदान का प्रतिशत 59.63 प्रतिशत और शाम 6 बजे 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ। इंदौर में सबसे कम 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि यहां पर जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर व्यापारियों ने वोटिंग करने पर पोहे-जलेबी का नाश्ता फ्री कराने से लेकर कई तरह के प्रयास किए थे। इंदौर कलेक्टर ने दो इंस्टीट्यूट को बंद कराने की कार्रवाई की। इसके बावजूद इंदौर में पिछले बार की तुलना में करीब 8.78 प्रतिशत कम मतदान हुआ। 
विज्ञापन


कहां कितना हुआ मतदान 
चुनाव आयोग की तरफ से सोमवार शाम 6 बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा खरगोन में 75.79 प्रतिशत, देवास में 74.86 प्रतिशत, मंदसौर में 74.50 प्रतिशत, उज्जैन में 73.03 प्रतिशत, रतलाम में 72.86 प्रतिशत, धार में 71.50 प्रतिशत, खंडवा में 70.72 प्रतिशत और इंदौर में 60.53 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। इन दोनों चरणों में कम मतदान का कारण गर्मी और शादी विवाह कार्यक्रम को बताया गया था। इसके बाद तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग और राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपनी तरफ से जोर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस चरण में कितना मतदान
- पहले चरण की 6 सीटों पर 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में इन सीटों पर 75.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।    
- दूसरे चरण की 6 सीटों पर 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में इन सीटों पर 67.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।  
- तीसरे चरण की 9 सीटों पर 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में इन सीटों पर 66.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।   
- चौथे चरण की 8 सीटों पर 71.72 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 में इन सीटों पर 75.95 प्रतिशत मतदान हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed