फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 51 points in no confidence motion of MP Congress, Narottam Mishra said we are ready to discuss every

MP News: एमपी कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव में 51 बिंदू, नरोत्तम मिश्रा बोले हम हर विषय पर चर्चा को तैयार

Mon, 19 Dec 2022 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 19 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इसके बाद गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम युवा और विकास की राजनीति करते है। इसलिए कोई प्रस्ताव आ जाए, उस पर हम चर्चा को तैयार है। चर्चा सारगर्भित हो। हर मुद्दों पर हो। नियमपूर्वक हो।

विज्ञापन
MP News: 51 points in no confidence motion of MP Congress, Narottam Mishra said we are ready to discuss every
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव का आरोप पत्र सौंपा। इसमें 51 बिन्दुओं को शामिल किया है। इस पर बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम हर विषय पर चर्चा को तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से तय तारीख पर अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

 
कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने 51 बिन्दुओं का आरोप पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसमें पूरक पोषण आहार, आयुष्मान योजना में घोटाला, शराब बिक्री को बढ़ावा देने, नर्सिंग कॉलेजों का फर्जीवाड़ा, महाकाल लोक निर्माण में घोटाला, किसानों का ऋण माफ नहीं करना, खाद की कमी, कारम बांध निर्माण में गड़बड़ी, अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति नहीं देना समेत कई बिन्दू शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई। इसके बाद गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम युवा और विकास की राजनीति करते है। इसलिए कोई प्रस्ताव आ जाए, उस पर हम चर्चा को तैयार है। चर्चा सारगर्भित हो। हर मुद्दों पर हो। नियमपूर्वक हो। मिश्रा ने कहा कि मैंने सरसरी तौर पर उन्होंने जो सूचना और आरोप दिए है वह देखें है। हम सभी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव ला रही है, जिस कांग्रेस के नेता पर विधायकों का विश्वास नहीं है। जिन विधायकों पर कार्यकर्ताओं का विश्वास नहीं है। जिन कार्यकर्ताओं पर जनता का विश्वास नहीं है। कांग्रेस के आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि 2013 में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। इस बार भी वही परिणाम आएगा। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने सारगर्भित चर्चा कराने की बात कही है। अविश्वास प्रस्ताव पर भी विधानसभा अध्यक्ष जो तारीख तय करेंगे, उस पर चर्चा होगी।

 
कमलनाथ के विपक्ष की कुर्सी पर शिवराज के बैठने के बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस तरह का भ्रम आपने उस समय भी देखा था, जब 28 सीटों का उपचुनाव था। तक उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को झंडा हम फराएंगे। अगली बैठक हम सीएम हाउस में करेंगे। अब उनके कार्यकर्ताओं को भी उन पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में उनके कार्यकर्ताओं की भी उपेक्षा हुई। बिना पैसे लिए कार्यकर्ताओं के भी काम नहीं किए गए। वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बना। कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब उनके साथ खड़ा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed