फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 50 lakh registries before 2015 will be online, will be able to see on e-Sampada 2.0

MP News: 2015 के पहले की 50 लाख रजिस्ट्रियां होंगी ऑनलाइन, ई-संपदा 2.0 पर देख सकेंगे

Wed, 31 May 2023 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 May 2023 08:09 PM IST
सार

पंजीयक और स्टाम्प विभाग के पास 2015 के बाद की रजिस्ट्रियों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध है। अब इसके पहले की रजिस्ट्रियों को भी स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए फर्म का चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन
MP News: 50 lakh registries before 2015 will be online, will be able to see on e-Sampada 2.0
मध्य प्रदेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश का पंजीयन और स्टाम्प विभाग प्रदेश की 50 लाख रजिस्ट्रियों को ऑनलाइन करने जा रहा है। इन रजिस्ट्रियों को आम जनता ई-संपदा 2.0 सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन देख सकेगी। इससे पुरानी रजिस्ट्रियों तक जनता की आसान पहुंच होने के साथ धोखाधड़ी रोकने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


पंजीयक और स्टाम्प विभाग के पास 2015 के बाद की रजिस्ट्रियों का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध है। अब इसके पहले की रजिस्ट्रियों को भी स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए फर्म का चयन कर लिया गया है। रजिस्ट्री की हॉर्ड कापी को स्कैन करने का काम फर्म जून माह से शुरू कर देगी। जानकारी के अनुसार शुरुआत में 2015 से पिछले 20 सालों का कृषि भूमि की रजिस्ट्री और पिछले 15 सालों की रेसिडेंशियल रजिस्ट्री को डिजिटल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद जनता को ऑनलाइन ही एक क्लिक पर रजिस्ट्री की सत्यापित कॉपी उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


अभी यह होती है परेशानी
वर्तमान में किसी दूसरे शहर में 2015 की रजिस्ट्री को सर्च करने के लिए वहां जाकर 50 रुपये फीस देकर आवेदन देना होता है। जहां इंडेक्स सर्चिंग के बाद सत्यापित कॉपी मिलती है। अब इस पहल से पुरानी रजिस्ट्रियां भी किसी भी शहर में बैठ कर ऑनलाइन सर्च की जा सकेंगी और उसकी तय फीस का भुगतान कर सत्यापित कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 के बाद का रिकॉर्ड ऑनलाइन 
अभी विभाग के संपदा सॉफ्टवेयर पर 2015 के बाद का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है। अभी ऑनलाइन सर्चिंग नि:शुल्क है। हालांकि, रजिस्ट्री की सर्टिफाइड कॉपी मुद्रांक शुल्क और फीस के 300 रुपये जमा कर ऑनलाइन ही मिल जाती है। 


ऑनलाइन सर्च कर सकेंगे 
मध्य प्रदेश परियोजना अधिकारी संपदा स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि रिकॉर्ड की स्कैनिंग के लिए फर्म का चयन हो गया है। इस सुविधा से रजिस्ट्री को ऑनलाइन सर्च कर सकेंगे। स्कैन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्टिफाइड कॉपी भी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed