{"_id":"66054d81a4ea13fd0c0a797d","slug":"mp-news-32-leaders-including-former-mp-and-two-former-mlas-from-congress-took-membership-of-bjp-cm-welcomed-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सांसद और कांग्रेस से दो पूर्व MLA समेत 32 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, सीएम ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सांसद और कांग्रेस से दो पूर्व MLA समेत 32 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता, सीएम ने किया स्वागत
Thu, 28 Mar 2024 04:29 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:29 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का साथ उसके नेता लगातार छोड़ते जा रहे है। गुरुवार को पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस से दो पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी और अजय यादव समेत 32 पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
पूर्व सांसद और दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगतार झटके लग रहे है। भोपाल पार्टी कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बसपा के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक व भिण्ड के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस के पाटन से पूर्व विधायक पं. नीलेश अवस्थी, खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव समेत 32 से ज्यादा पदाधिकारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता लेने वालों में मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी, पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष पं. शैलेष अवस्थी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव, मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता विकास मिश्रा, अधिवक्ता सौरभ व्यास, अधिवक्ता अक्षय गौतम, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, कांग्रेस के जनपद सदस्य, पार्षद एवं सरपंच सहित 32 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
समाज सेवा में हमारी भूमिका महत्पूर्ण है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का परिवार निरंतर बढ़ रहा है। आपका परिवार में स्वागत है। पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप सभी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करेंगे। भाजपा सबके मान-सम्मान और स्वाभिमान का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज की सेवा में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास के लिए जो भी सुझाव देंगे, वह किये जायेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के प्रति हर व्यक्ति का विश्वास बढ़ा है। विभिन्न समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने के लिए आप सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। आप सभी इस परिवार के अभिन्न सदस्य बनकर हम सभी के साथ काम करेंगे। यह अभियान देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने और मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए है।