फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 3,907 leopards in the state, despite the highest increase in the number in Karnataka, MP remains at n

MP News: प्रदेश में 3,907 तेंदुए, कर्नाटक में सबसे ज्यादा संख्या बढ़ने के बावजूद एमपी नंबर वन पर बरकरार

Thu, 29 Feb 2024 02:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Feb 2024 02:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट के बाद तेंदुओं की संख्या में नंबर वन का तमगा बरकरार रखा है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने भारत में तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की है। देश में सबसे ज्यादा  3,907 तेंदुए मध्य प्रदेश में है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा तेंदुओं की संख्या बढ़ने के बावजूद मध्य प्रदेश नंबर वन पर बरकरार है। 

विज्ञापन
MP News: 3,907 leopards in the state, despite the highest increase in the number in Karnataka, MP remains at n
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने गुरुवार को 2022 में तेंदुए की स्थिति की रिपोर्ट जारी की। जिसके अनुसार, मध्य प्रदेश में  3,907 तेंदुए है। इससे पहले प्रदेश में 2018 में भी देश में सबसे ज्यादा 3421 तेंदुए थे। यानी 215 तेंदुए बढ़े है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट में 1985 तेंदुए हैं। वहीं, 2022 की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक में तेंदुए की संख्या 261 बढ़कर 1879 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब 13 हजार 874 तेंदुए हैं। यानी पिछली बार की गणना से इस बार तेंदुए की संख्या में 1258 बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2018 तें तेंदुए की गणना की गई थी। 
विज्ञापन


2018 में 3421 तेंदुए थे
प्रदेश में तेंदुए की संख्या तेजी से बढ़ी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बाघ, तेंदुए की संख्या बढ़ना जैव विविधता और वन्यजीव के लिए अनुकूल माहौल को बताता है। बता दें इससे पहले 2014 में प्रदेश में तेंदुए की संख्या सिर्फ 1817 थी। जिसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 
विज्ञापन


2022 की रिपोर्ट अनुसार- किस राज्य में कितने तेंदुए 
बिहार-86, उत्तराखंड-652, उत्तरप्रदेश-371, आंधप्रदेश-569, तेलंगाना-297, छतीसगढ़-722, झारखंड-51, मध्य प्रदेश-3907, महाराष्ट्र- 1985, ओडिसा-568, राजस्थान-721, गोवा-77, कर्नाटका-1879, केरला-570, तमिलनाडू-1070, अरुणाचल प्रदेश-42, आसाम-74, नार्थ बंगाल-233। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed