फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 19.48 crore rupees of RGPV University were deposited in personal account, FIR will be lodged against

MP News: RGPV यूनिवर्सिटी में 19.48 करोड़ रुपए निजी खाते में डाल लिए, तत्कालीन कुलसचिव को निलंबित कर होगी FIR

Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 11:33 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा विभाग को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की राशि निजी खाते में डालने की शिकायत मिली थी। 19 फरवरी को प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने शनिवार को अपनी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी

विज्ञापन
MP News: 19.48 crore rupees of RGPV University were deposited in personal account, FIR will be lodged against
भोपाल आरजीपीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 19.48 करोड़ रुपए निजी खातो में ट्रांसफर कर लिए। इस मामले की जांच के बाद अब शासन ने तत्कालीन कुलसचिव और वित्त शाखा के पूर्व में पदस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को निलंबित करने और मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की राशि निजी खाते में डालने की शिकायत मिली थी। 19 फरवरी को प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने शनिवार को अपनी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी। इसमें यूनिवर्सिटी के 19.48 करोड़ रुपए आपराधिक षड्यंत्र कर निजी खातों में ट्रांसफर करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं, तत्काल प्रभाव से तत्कालीन कुलसचिव डॉ. आरएस राजपूत को निलंबित करने और यूनिवर्सिटी की संबंधित शाखा में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के निलंबन का निर्णय लिया गया है।  संबंधित शाखा में संबंधित पदों पर अन्य अमले की पदस्थापना का निर्णय लिया गया है। साथ ही सेवा निवृत्त वित्त नियंत्रक एचके वर्मा के खिलाफ अलग से कार्यवाही किए जाने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed