फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 177 prisoners will be released from the state jail on Independence Day, five women also included.

MP News: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेल से रिहा होंगे 177 बंदी, पांच महिलाएं भी शामिल

Wed, 14 Aug 2024 03:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Aug 2024 03:28 PM IST
सार



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की अलग-अलग जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 177 बंदियों को रिहा करेगी। इन बंदियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
MP News: 177 prisoners will be released from the state jail on Independence Day, five women also included.
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 177 बंदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इन बंदियों में से अधिकांश को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। राज्य सरकार की जेल विभाग की नीति के अंतर्गत इन्हें सजा में छूट दी गई है। हालांकि, बलात्कार और पाक्सो अधिनियम से संबंधित अपराधों में दंडित बंदियों को इस रिहाई में शामिल नहीं किया गया है। रिहाई प्रक्रिया सरकार की 22 सितंबर 2022 की नीति के तहत सजा में छूट प्रदान करके की जा रही है। जेल विभाग के अनुसार, रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहते हुए विभिन्न कौशल जैसे टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे रिहाई के बाद जीवकोपार्जन के साधन जुटा सकें और समाज में पुनः स्थापित हो सकें।
विज्ञापन


किस जेल से कितने बंदी हो रहे रिहा 
1. केन्द्रीय जेल, उज्जैन - 19 बंदी
2. केन्द्रीय जेल, सतना - 24 बंदी
3. केन्द्रीय जेल, नर्मदापुरम - 16 बंदी
4. केन्द्रीय जेल, बड़वानी - 06 बंदी
5. केन्द्रीय जेल, ग्वालियर - 20 बंदी
6. केन्द्रीय जेल, जबलपुर - 19 बंदी
7. केन्द्रीय जेल, रीवा - 14 बंदी
8. केन्द्रीय जेल, सागर - 04 बंदी
9. जिला जेल, टीकमगढ़ - 04 बंदी
10. केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर - 15 बंदी
11. केन्द्रीय जेल, इंदौर - 18 बंदी
12. केन्द्रीय जेल, भोपाल - 15 बंदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed