फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 125 people trapped in flood in Dabra, Gwalior rescued, 400 still surrounded by water

MP News: ग्वालियर के डबरा में बाढ़ में फंसे 125 लोगों को निकाला, 400 अब भी पानी से घिरे

Thu, 12 Sep 2024 10:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 12 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में 15 जिलों में बाढ़ से  जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राहत व बचाव के लिए विभिन्न एजेंसियों को तैनात किया गया है। बाढ़ के कारण फंसे 125 लोगों को गुरुवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, 400 लोग अब भी विभिन्न स्थानों पर बाढ़ में फंसे होने की सूचना है।

विज्ञापन
MP News: 125 people trapped in flood in Dabra, Gwalior rescued, 400 still surrounded by water
मध्य प्रदेश के 15 जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। 15 जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राहत व बचाव के लिए विभिन्न एजेंसियों को तैनात किया गया है। ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के ग्राम सेंकरा और खेड़ीरायमल में बाढ़ के कारण फंसे 125 लोगों को गुरुवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, 400 लोग अब भी विभिन्न स्थानों पर बाढ़ में फंसे होने की सूचना है। 
विज्ञापन


हैदराबाद से आई टीम की जरूरत नहीं पड़ी
ग्वालियर जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। हैदराबाद से विमान से पहुंची एनडीआरएफ की टीम की मदद की जरूरत नहीं पड़ी। ग्वालियर जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक कुल 525 से अधिक लोगों को बचाया जा चुका है। इन सभी लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया है, जहां उनके लिए खाद्य पदार्थों और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। डबरा तहसील में कुछ और जगह लगभग 400 लोग स्थानीय नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसे हुए हैं। इनका रेस्क्यू किया जाना है।
विज्ञापन


इन जिलों में बाढ़ के हालात
गुरुवार को प्रदेश के 15 जिलों पन्ना, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, गुना, सागर, बालाघाट, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर तथा दमोह में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। इन जिलों में एसडीईआरएफ द्वारा खोज एवं बचाव ऑपरेशन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीमें पहुंचीं
एनडीआरएफ की एक टीम टीकमगढ़ से डबरा, ग्वालियर पहुंची है। एक टीम छतरपुर से राहत बचाव कार्य के बाद टीकमगढ़ पहुंच गई है। एक टीम जबलपुर से बालाघाट पहुंच कर राहत एवं बचाव का कार्य कर रही है। एक टीम डिंडौरी और एक टीम भोपाल के लिए आरक्षित है। दो अतिरिक्त टीमें ग्वालियर रवाना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed