फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 1236 workers from MP will attend BJP's national convention, VD said - Lok Sabha tickets will be decid

MP News: BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में MP के 1236 कार्यकर्ता भाग लेंगे, VD बोले-लोकसभा टिकट दिल्ली से तय होंगे

Fri, 16 Feb 2024 04:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 16 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में 17 से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें मध्य प्रदेश के 1236 कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP News: 1236 workers from MP will attend BJP's national convention, VD said - Lok Sabha tickets will be decid
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहा है। 17 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश से 1236 पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल होंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतनिधि, मोर्चा के पदाधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत और निगम/मंडल, बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल होंगे। एमपी में हटाए गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अधिवेशन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के पहले देशभर से भाजपा के करीब 12 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इस अधिवेशन में भाजपा लोकसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य एजेंडा कार्यकर्ताओं के सामने रखेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को मोटिवेट करेंगे और लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व तय करेंगा लोकसभा के टिकट 
वीडी शर्मा ने लोकसभा प्रत्याशियों के चयन को लेकर कहा कि नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व टिकट तय करेगा। हर राज्य अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। मध्य प्रदेश भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। कौन कहां से लड़ेगा यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। टिकट में चौकाने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि कुछ भी हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलामी की आईडेंटिटी हटाई जा रही 
भोजशाला के सवाल पर शर्मा ने कहा कि मामला कोर्ट में है। सब कुछ कोर्ट तय करेगा, लेकिन एक बात तय है मोदी जी के नेतृत्व में गुलामी की आईडेंटिटी हटाई जा रही है। 

कमलनाथ को लेकर बोले-सबका स्वागत हैं 
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के सवाल पर बोले वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम का विरोध किया गया। इस विरोध के चलते जिन कांग्रेसियों के मन में कोई पीड़ा है और वह भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनके लिए भाजपा के दरवाजे खुले हुए हैं। उनका स्वागत है।   

राम मंदिर का जश्न जरूर मनेगा 
अयोध्या और काशी के बाद मथुरा भी रहेगा। राम के बाद क्या कृष्ण पर प्रस्ताव आएगा, इस सवाल के जवाब में बोले वीडी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में क्या होगा। यह मैं नहीं कह सकता, लेकिन भाजपा की सरकार मोदी जी की उपस्थिति में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई है इसका जश्न जरूर मनेगा। 


किसानों को लेकर सरकार संवेदनशील
किसान आंदोलन पर वीडी शर्मा ने कहा कि किसानों को लेकर सरकार संवेदनशील है। किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के लिए जो काम किया गया है, वह आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। किसानों के साथ चर्चा जारी है। जल्द हल निकलेगा। इलेक्टोरल बांड को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी दलों को पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed