फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 11 years of PM Narendra Modi's tenure completed, CM said- the country will get leadership even in 202

MP News: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण, सीएम बोले- देश को 2029 में भी प्राप्त होगा नेतृत्व

Mon, 09 Jun 2025 05:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Jun 2025 05:03 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 11 वर्ष हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल न भूतो न भविष्यति रहा है और 2029 में भी देश को उनके नेतृत्व की अपेक्षा है। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और दूरदर्शी निर्णयों की सराहना करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की नींव बताया।

विज्ञापन
MP News: 11 years of PM Narendra Modi's tenure completed, CM said- the country will get leadership even in 202
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य सरकार की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान का दौर भारत का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कार्य किये हैं वह, न भूतो न भविष्यति हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है की वर्ष 2029 में भी देश को नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mp Weather: जून माह में पहली बार 44 डिग्री पार पहुंचा प्रदेश का पारा, कल ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का अलर्ट
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के मानस को साथ जोड़ते हुए वैश्विक पटल पर भारत की विशेष पहचान बनाई है। वैश्विक शक्तियों के बीच संतुलन स्थापित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से सस्ता पेट्रोल लेने के साथ ही इजराइल और अमेरिका से सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक से देश को लैस किया। यह उन्हीं के साहस और सामर्थ्य से संभव हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से चमत्कार कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी भाजपा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का सेवाकाल 'विकसित भारत' के संकल्प-सिद्धि की मजबूत आधारशिला है। इन वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा सहित हर वंचित वर्ग के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को हम सभी महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के यशस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व में नया भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक, परंपरा से प्रौद्योगिकी तक, सुविधा से सरोकार तक, कृषि से उद्योग तक, नौकरी से स्टार्ट-अप तक हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान रचे गए हैं। राष्ट्रीय एकात्मता के लिए अनुच्छेद 370 की समाप्ति, CAA लागू करना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, तीन तलाक के कलंक से मुक्ति दिलाना, श्री राम मंदिर का निर्माण तथा G20 की अध्यक्षता प्रत्येक निर्णय में Nation First की भावना ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देशवासियों के जीवन को गरिमामय, आसान और समृद्ध बनाने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed