फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Police Crack Down on Drug Activity Raids at Four Locations in MP Nagar Four Accused Arrested

भोपाल में नशे पर पुलिस का शिकंजा: एमपी नगर में चार ठिकानों पर छापेमारी, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 08:39 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 08:39 PM IST
सार

Bhopal News: भोपाल के एमपी नगर में पुलिस ने चार स्थानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित रोलिंग पेपर जब्त किए। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया। पुलिस अब सप्लाई चेन की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Police Crack Down on Drug Activity Raids at Four Locations in MP Nagar Four Accused Arrested
प्रतिबंधित मादक पदार्थ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमपी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ चार स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित रोलिंग पेपर और स्मोकिंग पेपर जब्त किए गए। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एमपी नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सामग्री खुलेआम बेची जा रही है। इसके बाद विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई।
विज्ञापन


इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लखन चौहान, राजेश चौरसिया, सोनू ठाकुर और कृपा शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 200 गोगो कोन और रोलिंग फिल्टर पेपर बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जगहों पर छापे मारे
पुलिस ने यह कार्रवाई मनोहर डेयरी के पास, रेजीडेंसी होटल के सामने पार्क क्षेत्र, प्रेस कॉम्प्लेक्स और आसपास की गुमठियों पर की। आरोपी पान दुकानों और ठेलों के जरिए इन प्रतिबंधित सामानों की बिक्री कर रहे थे।


ये भी पढ़ें-  प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
पुलिस ने जब आरोपियों से इन सामानों की बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्ती की कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन प्रतिबंधित वस्तुओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed