फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: MP BJP's strategy created history in Maharashtra elections, micro management changed the picture on 80 wea

MP: एमपी BJP की रणनीति ने महाराष्ट्र चुनाव में रचा इतिहास, 80 कमजोर सीटों पर माइक्रो मैनेजमेंट ने बदली तस्वीर

Sat, 23 Nov 2024 08:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 23 Nov 2024 08:43 PM IST
सार

महाराष्ट्र में भाजपा की जीत में मप्र भाजपा की रणनीति और प्रबंधन ने निर्णायक भूमिका निभाई। बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट, महिला मतदाताओं को आकर्षित करने वाली योजनाएं और एससी-एसटी क्षेत्रों में प्रभावी नेतृत्व ने मिलकर यह जीत सुनिश्चित की। मप्र भाजपा की यह सफलता राष्ट्रीय राजनीति में उसकी प्रभावशाली स्थिति को और मजबूत करती है।

विज्ञापन
MP: MP BJP's strategy created history in Maharashtra elections, micro management changed the picture on 80 wea
महाराष्ट्र चुनाव की जीत पर सीएम डॉ. यादव को मिठाई खिलाते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महायुति के साथ जबरदस्त जीत हासिल की है। इस जीत में मध्य प्रदेश भाजपा की टीम और रणनीति की बड़ी भूमिका रही। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनाए गए माइक्रो मैनेजमेंट और लाभार्थी केंद्रित प्रचार के मॉडल को महाराष्ट्र में दोहराया गया, जिसने पार्टी को शानदार परिणाम दिलाने में मदद की। मप्र की तर्ज पर महाराष्ट्र में 80 कमजोर सीटों की पहचान कर प्रत्येक बूथ पर 100 वोट बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई। बूथ स्तर पर किए गए इन प्रयासों ने पार्टी को निर्णायक बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय नेतृत्व ने मप्र टीम को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश भाजपा की कुशल रणनीति को पहचानते हुए महाराष्ट्र चुनाव में भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद को विदर्भ क्षेत्र की कमान दी गई। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, बंशीलाल गुर्जर और गजेंद्र पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभव और प्रबंधन कौशल का उपयोग किया।
विज्ञापन


महिला और लाभार्थी वोटरों को किया आकर्षित
मध्य प्रदेश की चर्चित लाडली बहना योजना को महाराष्ट्र में थोड़ा बदले हुए स्वरूप में 'लाडकी बहना' के रूप में लागू किया गया। इससे महिला मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर बढ़ा। साथ ही, मप्र की तरह लाभार्थियों से सीधे संपर्क कर उन्हें पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में नेतृत्व का योगदान
महाराष्ट्र के एससी-एसटी बहुल क्षेत्रों में मध्य प्रदेश के प्रभावशाली नेताओं, जैसे फग्गन सिंह कुलस्ते और लालसिंह आर्य, ने रणनीति और चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई। इन नेताओं के प्रयासों से इन क्षेत्रों में भाजपा को बड़ी सफलता मिली।

सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पर मैदान में रहे सक्रिय
मप्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, ने महाराष्ट्र चुनाव की तैयारी के दौरान चार महीने तक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इससे संबंधित कोई पोस्ट नहीं की। उन्होंने पूरी तरह से मैदान में सक्रिय रहकर चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली।


मध्यप्रदेश भाजपा संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
भाजपा के सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की अनुशासित और मजबूत स्थिति को राष्ट्रीय नेतृत्व ने सराहा। यही कारण है कि मप्र की टीम को महाराष्ट्र के जटिल चुनाव में अहम भूमिका दी गई, जिसे उन्होंने पूरी सफलता के साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed