{"_id":"68c6f407385fdf1c4c005ae2","slug":"mp-modi-will-lay-the-foundation-stone-of-pm-mitra-park-on-17th-cm-said-about-1300-acres-of-land-allotted-to-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम मोदी 17 को करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, CM बोले- 91 कम्पनियों को 1300 एकड़ भूमि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम मोदी 17 को करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, CM बोले- 91 कम्पनियों को 1300 एकड़ भूमि आवंटित
Sun, 14 Sep 2025 10:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:34 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क में अब तक 91 कंपनियों को करीब 1,300 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है, जिनसे 23 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश और लाखों रोजगार सृजन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले ही पार्क में 91 कंपनियों को करीब 1,300 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि देश की अग्रणी 114 टेक्सटाइल कंपनियों से अब तक 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 91 कंपनियों के आवेदन स्वीकृत कर लगभग 1,294 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि इन कंपनियों के निवेश से 72 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे और पार्क परियोजना पूर्ण विकसित होने पर रोजगार का आंकड़ा तीन लाख तक पहुँचने का अनुमान है। यह केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि लाखों परिवारों के जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव है।
ये भी पढ़ें- MP: पीएम 17 को करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे जागरूक
प्रमुख निवेश प्रस्ताव
पार्क में भूमि प्राप्त करने वाली कंपनियों में देश की बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां शामिल हैं।
वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड – 190 एकड़ में 2000 करोड़
जैन कॉर्ड इंडस्ट्रीज प्रा.लि. – 58 एकड़ में 2515 करोड़
एबी कॉटस्पिन इंडिया लि. – 45 एकड़ में 1300 करोड़
ट्राइडेंट लिमिटेड – 180 एकड़ में 4881 करोड़
ऑरा सिक्योरिटीज प्रा.लि. – 105 एकड़ में 1204 करोड़
बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल प्रा.लि. – 75 एकड़ में981 करोड़
नासा फाइबर टू फैशन प्रा.लि. – 30 एकड़ में 472 करोड़
डोनियर सिंथेटिक लि. – 20 एकड़ में 220 करोड़
महालक्ष्मी प्रोसेसिंग हाउस प्रा.लि. – 30 एकड़ में 300 करोड़
नावकार टेकटेक्स लि. – 8 एकड़ में 135 करोड़
ये भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं का क्या: भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड? सांसद-विधायक के टिकट पर दी एंट्री, यहां बैन
विज्ञापन
इसके अलावा शार्मनजी यार्न्स प्रा.लि., सनातन पॉलिकॉट, सिद्धार्थ प्योरस्पन, फैबियन टेक्सटाइल्स, दादी मां फाइबर्स, ओसीएम फ्लोरिंग, सोनिया सिंथेटिक्स, महाशक्ति टेक्सटाइल मिल्स, मराल ओवरसीज लि. और कई अन्य कंपनियों ने भी करोड़ों रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इन निवेश प्रस्तावों से यार्न, फैब्रिक और गारमेंट उत्पादन की पूरी वैल्यू चेन विकसित होगी। इससे न केवल प्रदेश का टेक्सटाइल उद्योग मज़बूत होगा, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।पीएम मित्रा पार्क की कुल 2,158 एकड़ भूमि में से लगभग 1,300 एकड़ भूमि का आवंटन पूरा हो चुका है। शेष भूमि भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि पूजन के बाद उद्योगों का निर्माण कार्य शुरू होते ही निवेश का लाभ धरातल पर दिखाई देने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Bhopal News: 'हैवानों में शामिल था अधिवक्ता, बार-बार नोंचा', नाबालिग ने बयां किया दर्द; यावर खान गिरफ्तार