फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Advocate Yawar Khan arrested on charges of raping a minor

Bhopal News: 'हैवानों में शामिल था अधिवक्ता, बार-बार नोंचा', नाबालिग ने बयां किया दर्द; यावर खान गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 08:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Sep 2025 08:51 PM IST
सार

नाबालिग पीड़िता ने पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश की अदालत में अपने बयान में अधिवक्ता यावर खान द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही। न्यायालय के आदेश के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने अधिवक्ता यादव खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bhopal News: Advocate Yawar Khan arrested on charges of raping a minor
आरोपी अधिवक्ता यावर खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कई चर्चित मामलों में आरोपियों के पक्ष से पैरवी कर चुके अधिवक्ता यावर खान को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग पीड़िता ने पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश की अदालत में अपने बयान में अधिवक्ता यावर खान द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात कही है। इसके बाद न्यायालय ने अशोका गार्डन थाना पुलिस और भोपाल पुलिस आयुक्त के पत्र भेजकर कार्रवाई करने को कहा था। न्यायालय के आदेश के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने अधिवक्ता यादव खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी अधिवक्ता खान नाबालिग पीड़िता का दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह के कई आरोपियों का वकील है। नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी आशुतोष वाजपेयी सहित 18 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। देह व्यापार के इस संगठित गिरोह में कई और लोग शामिल हैं। पीड़िता के मामले में 26 लोगों को आरोपी बनाया गया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि यावर खान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर भोपाल केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नादी गांव में दंपती की संदिग्ध मौत, घर के बेडरूम में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2022 में लापता हुई थी किशोरी, इस साल जनवरी में मिली
अशोका गार्डन क्षेत्र से नौ दिसंबर 2022 को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। लापता किशोरी को जनवरी 2025 में अशोका गार्डन पुलिस ने उसे बरामद किया। नाबालिग ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे दो लाख रुपये में बेचा गया। बेचने के बाद उसे अशोक नगर लेजाकर देह व्यापार के धंधे में उतार दिया गया। कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आशुतोष बाजपेयी सहित अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को अशोक नगर में ही रखकर शोषण किया जा रहा था।


अलग-अलग व्यक्यियों के पास रखा गया
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे तीन साल के अंदर दो से तीन अलग-अलग लोगों के पास रखा गया। ऐसा लग रहा था कि हर बार उसे बेचा जा रहा है। पीड़िता को अपहरण करने के बार रायसेन में बंधक बनाकर रखा गया था। जनवरी 2025 में नाबालिग के दस्तयाब होने के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो, देह व्यापार, मानव तस्करी और संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया है।

पीड़िता ने कहा- पहले नाम याद नहीं आ रहा था
पीड़िता ने बताया था कि उसके साथ एक अधिवक्ता ने भी कई बार दुष्कर्म किया था। 11 सितंबर को पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायायालय में पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म करने वालों में अधिवक्ता यादव खान का नाम लिया। पीड़िता ने कहा कि पहले मैं अधिवक्ता का नाम याद नहीं कर पा रही थी, इसलिए नाम नहीं लिया था। अब साथी अधिवक्ताओं ने उनका नाम लिया तब मुझे नाम याद आया और मैंने पहले भी कहा था कि मेरे साथ एक अधिवक्ता ने भी दुष्कर्म किया है, जिसका नाम मुझे याद नहीं आ रहा। इस मामले में अदालत के आदेश के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने अधिवक्ता यावर खान के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed