फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP mission 2023: Congress giddy due to the prediction of change of power in the calendar, BJP said - beautiful

MP Mission 2023: कैलेंडर में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी से कांग्रेस गदगद, BJP बोली- मुंगेरीलाल के हसीन सपने

Sun, 15 Jan 2023 05:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Jan 2023 05:33 PM IST
सार

जबलपुर से प्रकाशित पंचाग ने मध्यप्रदेश को लेकर राजनीतिक भविष्यवाणी की है। उसमें लिखा है कि वर्ष के प्रारंभ से उत्तरार्ध तक का समय सत्ता पक्ष के लिए संकटकारी हैं। सरकार में बड़े परिवर्तन के योग हैं।

विज्ञापन
MP mission 2023: Congress giddy due to the prediction of change of power in the calendar, BJP said - beautiful
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जब प्रदेश चुनावी वर्ष में हो ता कैलेंडर भी सियासी पारा चढ़ा सकता है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश में हुआ है। खबर जबलपुर से है। यहां पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी का पंचांग छपता है। इसमें एक भविष्यवाणी की गई है। भविष्यवाणी कुछ ऐसी है कि कांग्रेस गदगद हो गई है। वहीं, भाजपा इसे ज्यादा तवज्जो तो नहीं देना चाहती, लेकिन कांग्रेस पर टिप्पणी करने से खुद को रोक भी नहीं पाई। 
विज्ञापन


इस पंचांग में छपी भविष्यवाणी में सत्ता परिवर्तन के योग होने और कांग्रेस के मजबूती से उभरने की बात कही गई है। इससे उत्साहित प्रदेश कांग्रेस के नेता कहते हैं कि अब राज्य में हमारी सरकार बनना तय है। वहीं, इस पर तंज कसते हुए भाजपा ने कहा, 'कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखती रहे...।'
विज्ञापन


क्या कहता है पंचांग? 
पंचांग में कहा गया है कि वर्ष के प्रारंभ से उत्तरार्द्ध तक का समय सत्ता पक्ष के लिए संकटकारी हो सकता है। बड़े परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी। सत्तारूढ़ पार्टी में आपसी मतभेद रहेगा। मंत्रिमंडल में परिवर्तन की संभावना है। विपक्ष सरकार के प्रति सतत चुनौतियां पैदा करता रहेगा। कांग्रेस पहले से अधिक सशक्त दिखाई देगी, जिसका असर चुनाव में दिखाई देगा। पंचांग में मौजूदा सरकार को राहत देती भी कुछ बातें कही गई हैं। जैसे- केंद्र के सहयोग से कुछ नई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में शुरू होंगी, जिससे जनमानस को लाभ होगा। खनिज के क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार
पंचांग में लिखी भविष्यवाणी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने कहा कि पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी जी का पंचांग मध्यप्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित और प्रामाणिक पंचांग है। सनातन धर्म में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति इसे बहुत श्रद्धा से देखता है। हिमाचल पर उनकी भविष्यवाणी पहले ही सच साबित हो चुकी है। मध्यप्रदेश को लेकर भविष्यवाणी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है और माननीय कमलनाथ जी मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

 
भाजपा का तंज- मुंगेरीलाल के हसीन सपने 
भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। लोकतंत्र में जनता ही जर्नादन है। जब आप जनता के दु:ख, दर्द, तकलीफ, कष्ट में नहीं खड़े होंगे तो फिर जनता का आशीर्वाद कैसे मिलेगा? जब आप बबूल का पेड़ बोओगे तो उससे आम मिलने की इच्छा कैसे कर सकते हैं? भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' को लेकर काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याण की योजनाएं लेकर हम जनता के बीच हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में जनता प्रचंड बहुत से भाजपा की ही सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed