फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Minister Uday Pratap Singh: Rahul Gandhi’s Politics Runs 30 Years Late, Doing at 57 What He Should at 26

एमपी: मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले-राहुल गांधी की राजनीति 30 साल पीछे चल रही, 26 की उम्र वाला काम 57 में कर रहे

Wed, 30 Sep 2026 06:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 30 Sep 2026 06:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति करीब 30 साल पीछे चल रही है और अब वे पुरानी परिस्थितियों के हिसाब से राजनीति कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
MP Minister Uday Pratap Singh: Rahul Gandhi’s Politics Runs 30 Years Late, Doing at 57 What He Should at 26
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में करीब 30 साल की देरी से चल रहे हैं। जो काम एक युवा राजनेता को 25 से 28 वर्ष की उम्र में करना चाहिए, वह राहुल गांधी 56-57 वर्ष की उम्र में कर रहे हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हर काम विलंब से करते हैं और बालाघाट की मौजूदा परिस्थितियों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 30 सितंबर को मीडिया से बातचीत में उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वह राहुल गांधी के बारे में कम बोलना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके अनुसार राहुल गांधी के राजनीतिक कामकाज में समय का तालमेल नहीं दिखाई देता। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि जब बोलने का समय होता है तो कांग्रेस के नेता नहीं बोलते और जब कुछ करने का समय आता है तो वे पीछे हट जाते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल में तेल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सोयाबीन तेल; डिब्बे लेकर पहुंचे लोग
विज्ञापन


'जब नक्सलवाद चरम पर था, तब बालाघाट क्यों नहीं पहुंचे'
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने वर्ष 1999 की नक्सली घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय बालाघाट में तत्कालीन सरकार के एक मंत्री की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। मंत्री के मुताबिक, उस समय राहुल गांधी राजनीति में सक्रिय थे, लेकिन उन्होंने वहां जाकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जब बालाघाट समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार घटनाएं हो रही थीं और नक्सलवाद अपने प्रभाव में था, तब राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मिलने की चिंता नहीं की। अब बीमारी और मौसम की वजह से बनी अलग परिस्थितियों में उनका बालाघाट जाना और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर गायब; सीएम के सख्त निर्देश

अमित शाह और मोहन यादव के प्रयासों का किया जिक्र
मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से बालाघाट और आसपास के इलाकों में परिस्थितियां बदली हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हुई है। उनके मुताबिक, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण के बाद ही सरकार और प्रशासन की पहुंच उन इलाकों तक बढ़ी। अधिकारी वहां पहुंचने लगे और दूरदराज के गांवों को कस्बों और शहरों से जोड़ने का काम तेज हुआ। मंत्री ने विशेष रूप से बैगा समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का दावा किया।

ये भी पढ़ें-  एमपी पुलिस ट्रांसफर: पांच आईपीएस समेत आठ अधिकारियों के तबादलें, मनीष भारद्वाज जबलपुर में होंगे एएसपी

'राहुल का दौरा संवेदना नहीं, राजनीतिकरण के लिए'
उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का बालाघाट दौरा संवेदना के लिए नहीं बल्कि राजनीतिकरण के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और राहुल गांधी को वास्तव में वहां के लोगों की चिंता थी तो पहले भी नक्सल हिंसा के दौरान पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना चाहिए था। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने गंभीरता से काम किया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हालात में बदलाव आया है। ऐसे समय में सकारात्मक बदलावों को स्वीकार करने के बजाय राजनीतिक कारणों से माहौल खराब करना उचित नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed