{"_id":"60785a1e8ebc3e8d1655064b","slug":"mp-minister-prem-singh-patel-controversial-statement-on-corona-deaths-of-mp-covid-deaths-cremations-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : कोरोना को लेकर शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- 'उम्र हो जाती है तो मरना भी पड़ता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : कोरोना को लेकर शिवराज के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- 'उम्र हो जाती है तो मरना भी पड़ता है'
Thu, 15 Apr 2021 08:52 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:52 PM IST
सार
- मध्यप्रदेश में कोरोना के कहर के बीच नेताओं की सियासत भी चरम पर
- कोरोना से हो रही मौत पर शिवराज सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल का शर्मनाक बयान
विज्ञापन
प्रेम सिंह पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कोरोना के कहर के बीच सियासत भी चरम पर है। एक तरफ जहां कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है वहीं नेता विवादित एवं शर्मनाक बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कोरोना पर मौतों को लेकर शिवराज सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल का एक शर्मनाक बयान सामने आया है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि लोगों की उम्र हो जाने पर मरना ही पड़ता है और उसे कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
दरअसल प्रेम सिंह पटेल से प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों को लेकर सवाल पूछा गया था जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टर की व्यवस्था की गई है। लोगों को इलाज के लिए डॉक्टरों के पास जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक मौतों का संबंध है, लोगों को अपनी उम्र पूरी होने पर मरना ही पड़ता है और इसे कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रेम सिंह पटेल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में कई जगह अस्पतालों से मौत की खबर आ रही है। यही नहीं शिवराज सरकार पर कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े छुपाने का आरोप भी विपक्ष लगा रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर केंद्रीय स्तर पर हो रही है बैठक
मध्यप्रदेश में कोरोना के हालात और इससे उबरने के उपायों की समीक्षा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह सचिव की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में ऑक्सीजन, बेड और आईसीयू बेड को मजबूत करने की सलाह दी गई है। इस दौरान केंद्रीय गृह सचिव ने टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और वैक्सिनेट की रणनीति पर जोर दिया। बता दें कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण से 51 लोगों की मौत हो गई था तथा 9,720 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
