Epaper in Madhya Pradesh
विज्ञापन
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rajgarh hottest with 36.6 degrees

MP Weather Today: बारिश थमते ही बढ़ा दिन का तापमान, राजगढ़ 36.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही, वहीं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today:  Rajgarh hottest with 36.6 degrees
एमपी मौसम आज: प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा तो सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में दर्ज की गई। - फोटो : self

विस्तार
Follow Us

मध्यप्रदेश में मौसम गर्म होने लगा है। दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। वहीं रात में भी तापमान 20 डिग्री ने नजदीक दर्ज किया गया। हालांकि बारिश का दौर कुछ समय के लिए थमा है, जो कुछ इलाकों में एक-दो दिन में फिर लौट सकता है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा तो सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में दर्ज की गई। 48 घंटों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।



मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक गरम राजगढ़ रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। 


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही, वहीं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 36.6, खरगोन में 36, रतलाम में 35.2, मंडला में 35, धार में 34.9, दमोह में 34.8, खंडवा में 34.5, सिवनी में 34.2, नरसिंहपुर में 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात नर्मदापुरम की रही। नर्मदापुरम में 19.8, सागर में 19, इंदौर में 18.2, भोपाल में 17.4, रतलाम-नरसिंहपुर में 17.2, सतना-सीधी-गुना में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश के मौसम पर दो वेदर सिस्टम असर डाल रहे हैं। इनके कारण हवाओं का रुख बदला है। पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे मध्य प्रदेश के शहरों का तापमान बढ़ रहा है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। उधर बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे मालवा क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाने लगेंगे। मंगलवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें