फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP LS Election: 3-layer security of EVMs in Bhopal, agents of candidates missing, cards not made yet

MP LS Election: भोपाल में ईवीएम की 3-लेयर सिक्योरिटी, प्रत्याशियों के एजेंट नदारद, अभी तक नहीं बने थे कार्ड

Fri, 10 May 2024 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 May 2024 07:12 PM IST
सार

भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग हो गई है। ईवीएम को पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। ईवीएम थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी गई हैं, लेकिन चार दिन का समय बीत गया है। पार्टियों के एजेंट अभी तक 24 घंटे निगरानी करते नहीं दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
MP LS Election: 3-layer security of EVMs in Bhopal, agents of candidates missing, cards not made yet
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा थ्री लेयर सिक्योरिटी द्वारा की जा रही है, लेकिन एजेंटों के कार्ड नहीं बनने की वजह से वे 24 घंटे निगरानी नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


भोपाल लोकसभा सीट पर 7 मई को वोटिंग हो गई है। ईवीएम को पुरानी जेल में बने स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। ईवीएम थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी गई हैं, लेकिन चार दिन का समय बीत गया है। पार्टियों के एजेंट अभी तक 24 घंटे निगरानी करते नहीं दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक एजेंटों के कार्ड नहीं बन पाए थे, शुक्रवार को कुछ लोगों के कार्ड दिए गए हैं। अब वे शनिवार से 24 घंटे वहीं रहकर निगरानी करने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


24 घंटे 200 जवान तैनात
कैम्पस में 24 घंटे 200 से ज्यादा जवान तैनात हैं। वहीं, स्ट्रॉन्ग रूम और कैम्पस की निगरानी के लिए 18 सीसीटीवी लगे हैं। बिना अनुमति परिंदा भी पर नहीं मान सकता। मुख्य गेट पर शिफ्ट वाइज एक इंस्पेक्टर, दो एसआई समेत 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, जबकि अंदर पैरामिलिट्री फोर्स यानी सीआईएसएफ के जवान हैं। बाहर डीएसपी लेवल के अधिकारी की ड्यूटी भी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर को करनी पड़ती है एंट्री
उप निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि 18 सीसीटीवी लगाए गए हैं, जो स्ट्रॉन्म रूम समेत पूरे कैम्पस पर नजर रखे हैं। कलेक्टर हो या अन्य जिम्मेदार अधिकारी, सभी को पहले गेट पर एंट्री करना पड़ती है। इसके बाद ही वे अंदर जा सकते हैं। 

चार जून को होगी काउंटिंग
पुरानी जेल में ही स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है। यहीं पर 4 जून को काउंटिंग होगी। 22 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला होगा। भोपाल की सभी विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, हुजूर, नरेला, गोविंदपुरा, भोपाल मध्य, भोपाल उत्तर और भोपाल दक्षिण-पश्चिम की अलग-अलग ईवीएम रखी गई है।


एजेंटों के लिए लाइव फीड सुविधा
सभी कैंडिडेट्स के एजेंट के लिए टेंट लगाया गया है, जो स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर लगे सीसीटीवी की लाइव फीड ले रहे हैं। इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। कुछ में जेल की लाइव फीड मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed