फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Lok Sabha Chunav Live : छिंदवाड़ा के महापौर भाजपा में, सपा ने खजुराहो से टिकट दिया, अब मीरा प्रत्याशी

Mon, 01 Apr 2024 07:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 01 Apr 2024 07:51 PM IST
खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi : मध्य प्रदेश में कांग्रेस और कमलनाथ को बड़ा झटका लगा है। छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election News Live BJP Congress Leaders Nomination Result Schedule Chhindwara
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:47 PM, 01-Apr-2024
सपा ने मीरा यादव को खजुराहो से उम्मीदवार बनाया है। - फोटो : अमर उजाला
सपा ने टिकट बदला, अब मीर यादव उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी ने दो दिन बाद प्रत्याशी बदल दिया है। अब मनोज यादव की जगह निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपनारायण यादव को उम्मीदवार बनाया है। मीरा दीपनारायण यादव 2008 में निवाड़ी विधानसभा से विधायक रही हैं। विधानसभा चुनाव में निवाड़ी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी भी थी। मीरा यादव के पति दीपनारायण यादव समाजवादी पार्टी के युवा संगठन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के पूर्व मध्य प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 
11:17 AM, 01-Apr-2024
दिल्ली में भाजपा घोषणापत्र समिति की बैठक में शामिल होंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में घोषणा पत्र समिति की बैठक है, हम दिल्ली जा रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो घोषणा पत्र बन रहा है, उसकी बैठक होगी। तीसरी बार फिर एक बार मोदी सरकार। मोदी जी की जो गारंटी है, मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं। 21वीं शताब्दी का भारत कैसा हो? इसको ध्यान में रखते हुए हमें अपना घोषणा पत्र पार्टी के सामने रखना है। भारत सरकार की कई योजनाएं बहुत लोकप्रिय हैं, उनके आधार पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तरफ जा रही है। घोषणा पत्र का एक-एक शब्द गीता, रामायण की तरह पवित्र ग्रंथ है। हम उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
09:36 AM, 01-Apr-2024
दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दिल्ली, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने प्रातः दिल्ली जाएंगे। दोपहर में दिल्ली से रीवा पहुंचकर रामपुर बघेलान के लिए रवाना होंगे।  वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। छिंदवाड़ा के चौरई में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके बाद शहपुरा चांद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात को शहनाई गार्डन में आयोजित प्रबुद्धजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम भी छिंदवाड़ा में करेंगे। दो अप्रैल को प्रातः जबलपुर के लिए रवाना होंगे।  

तीन अप्रैल को आएंगी स्मृति, छह को राजनाथ
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सोमवार को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। दो अप्रैल को केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में रहेंगे। तीन अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी खजुराहो में रहेंगी और छह अप्रैल को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीधी में चुनावी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सिंधिया मंगलवार को शाम 7 बजे गुना में गुना नगर व कैंट मंडल पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। स्मृति ईरानी बुधवार को दोपहर 2.30 बजे पन्ना में नामांकन के पश्चात् रोड-शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगी।  केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छह अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे लोकतंत्र सेनानियों से भेंट करेंगे एवं सीधी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 3.30 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शमिल होंगे। सायं 4.30 बजे सीधी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 
09:31 AM, 01-Apr-2024
छिंदवाड़ा के महापौर का भाजपा में स्वागत करते मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
यह भी हुए भाजपा में शामिल 
छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके के साथ छिंदवाड़ा नगर निगम जल विभाग सभापति प्रमोद शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सिद्धांत थनेसर, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष साहू,  पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष धीरज राऊत, पूर्व एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सुमित दुबे भी भाजपा में शामिल हुए हैं।  

इससे पहले भी लगे हैं झटके
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले दीपक सक्सेना के भी भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। पिछले हफ्ते कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे पहले कांग्रेस नेता और पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को कमजोर करने के लिए भाजपा लगातार हमले कर रही है। 2019 के चुनावों में छिंदवाड़ा सीट छोड़कर प्रदेश की 29 में से 28 सीटों को भाजपा ने जीता था। भाजपा इस बार राज्य की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसी वजह से कमलनाथ को उनके घर में घेरा जा रहा है। 
09:21 AM, 01-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live : छिंदवाड़ा के महापौर भाजपा में, सपा ने खजुराहो से टिकट दिया, अब मीरा प्रत्याशी

मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के आदिवासियों को लेकर दिए गए बयान से आहत होकर छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा महापौर अहाके का स्वागत किया। डॉ. यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ जी ने बहुत गड़बड़ की है। नकुलनाथ जी ने आदिवासियों का अपमान किया था। गोंड समाज के राजपरिवार का अपमान किया है। यह उन्हें शोभा नहीं देता है। इससे आहत होकर छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम भाई ने तय किया कि उन्हें कांग्रेस में नहीं रहना है। इस वजह से उन्होंने भाजपा में आने का फैसला किया है। हम उनका स्वागत करते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके और अन्य पार्षदों का स्वागत करता हूं। हमने पहले ही कहा था कि छिंदवाड़ा में कमलनाथ एक्सपोज हो गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अंदर कांग्रेस कार्यालय से लेकर कमलनाथ के निवास तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। छिंदवाड़ा की जनता में और जनप्रतिनिधियों ने तय कर लिया है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को जीत दिलाना है। छिंदवाड़ा के प्रत्येक बूथ से कमलनाथ जी की विदाई होगी। 

यह कहा था नकुलनाथ ने
छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह को गद्दार कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आदिवासी भोले-भाले होते हैं और वे गद्दार नहीं होते। आपके द्वारा चुने गए एक विधायक ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। आप उन्हें कभी माफ नहीं करना।

महापौर बोले- इस बार छिंदवाड़ा में खिलेगा कमल
विक्रम अहाके ने कहा कि देश और प्रदेश मोदी जी और डॉ. यादव जी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके कार्यों से प्रभावित होकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। छिंदवाड़ा में इस बार कमल का फूल खिलेगा। विवेक बंटी साहू जीतकर संसद जाएंगे। सबका साथ सबका विश्वास की नीति पर हमें भरोसा है और निश्चित तौर पर और भी नेता हैं छिंदवाड़ा के जो भाजपा में शामिल होने का सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed