{"_id":"664096a7c49e201d5c053e9c","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-bjp-top-leaders-pm-modi-cm-mohan-yadav-poll-campaigns-ahead-4th-phase-chunav-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Polls: अब मेहनत के मुआवजे की बारी...पीएम से लेकर सीएम तक; गृह मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने की मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Polls: अब मेहनत के मुआवजे की बारी...पीएम से लेकर सीएम तक; गृह मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक ने की मशक्कत
Sun, 12 May 2024 03:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 May 2024 03:45 PM IST
सार
MP Polls: लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण सोमवार को संपन्न होने वाला है। कुल 8 सीटों पर होने वाले मतदान के बाद चुनावी शोर 21 दिन के लिए थमने वाला है। प्रदेश के इन चार चरणों से बेहतर प्रतिसाद निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक ने मेहनत की है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने भी अपना बेहतर देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
एमपी लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में करीब दो माह चली सरगर्मी के दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अपनी ताकत झोंके रखी। पिछले चुनाव से कुल 29 सीटों में से 28 पर कब्जा रखने वाली भाजपा ने इस चुनाव शत प्रतिशत सीटों पर कब्जे की नीयत से काम किया है। इस चुनावी गहमागहमी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में दो स्थानों पर रोड शो किए हैं। जबकि 8 जनसभाओं को संबोधित किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने 1 रोड शो और 7 जनसभा से प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सीएम ने 13 जिलों में किया रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस चुनावी मौसम में कुल 49 रोड शो किए हैं। उन्होंने 139 जनसभाएं की और भाजपा प्रत्याशियों को उत्साह देने के लिए 25 नामांकन रैलियों में भी उपस्थित हुए हैं। डॉ यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कोने-कोने में चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने 13 जिलों में रात्रि विश्राम कर चुनावी रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन
वीडी की सक्रियता
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के 18 रोड शो हुए। उन्होंने 72 जनसभाएं की। साथ ही 65 बैठक और सम्मेलन में शामिल हुए।
