Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Ladli Behna Yojana 42nd Instalment Today, 1.24 Crore Women to Receive Rs 1,500 Each

एमपी: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज, 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1500-1500 रुपये

Fri, 13 Nov 2026 08:16 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 13 Nov 2026 08:16 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के रूप में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी के पिछोर से 1831.77 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करने के साथ 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

विज्ञापन
MP: Ladli Behna Yojana 42nd Instalment Today, 1.24 Crore Women to Receive Rs 1,500 Each
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे। शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 1,24,81,550 पात्र महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये के हिसाब से कुल 1831.77 करोड़ रुपये की राशि भेजेंगे। लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। जून 2023 में योजना की शुरुआत के समय महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। इसके बाद सरकार ने दो चरणों में सहायता राशि बढ़ाई। वर्तमान में प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपये मिल रहे हैं। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में करेंगे निवेशकों से चर्चा
विज्ञापन


शिवपुरी को 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
किस्त की राशि अंतरित करने के साथ मुख्यमंत्री शिवपुरी जिले को विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम के दौरान 221 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण और प्रस्तावित परियोजनाओं का भूमिपूजन शामिल रहेगा।सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ, योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के सीएम भी हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed