{"_id":"680670119d8688fdc702e8e3","slug":"mp-jhabua-collector-neha-meena-honored-with-excellence-award-by-prime-minister-presented-rs-20-lakh-and-trop-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा प्रधानमंत्री ने उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित, 20 लाख रुपये और ट्रॉफी भेंट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा प्रधानमंत्री ने उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित, 20 लाख रुपये और ट्रॉफी भेंट की
Mon, 21 Apr 2025 09:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:49 PM IST
सार
सिविल सेवा दिवस 2025 के मौके पर झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा को उनके नवाचारी और समर्पित प्रशासनिक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से अवॉर्ड लेती आईएएस नेहा मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल सेवा दिवस 2025 के अवसर पर सोमवार को झाबुआ जिले की कलेक्टर नेहा मीणा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आदिवासी बहुल क्षेत्र झाबुआ में नवाचारों और समग्र विकास के प्रयासों के लिए मिला है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेहा मीणा को ट्रॉफी, सम्मान-पत्र और 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। केंद्रीय कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर उपस्थित थे।
मोटी आई अभियान चलाया
आईएएस नेहा मीणा को यह सम्मान झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक में मोटी आई अभियान, सिकल सेल उन्मूलन के लिए 3,000 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, किसानों को 100 प्रतिशत मृदा कार्ड वितरण, 26,000 से अधिक घरेलू नल कनेक्शन और पीएम आवास योजना में 83.5 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने जैसे प्रयासों के लिए दिया गया। यह उपलब्धि विशेष रूप से इसलिए उल्लेखनीय है क्योंकि पूरे देश से सिर्फ 16 कलेक्टरों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। 2014 बैच की अधिकारी नेहा मीणा मूलतः राजस्थान से हैं और अर्थशास्त्र में परास्नातक हैं। वे प्रशासनिक नवाचारों के लिए जानी जाती हैं और राष्ट्रपति द्वारा भी दो बार सम्मानित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
सम्मान झाबुआ के लिए गर्व की बात : मीणा
नेहा मीणा ने बताया कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे झाबुआ जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में निरंतर काम कर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 12 महिला कलेक्टर कार्यरत हैं, जो प्रदेश प्रशासन में महिला नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। झाबुआ जैसे पिछड़े माने जाने वाले जिले में बदलाव की जो मिसाल नेहा मीणा ने पेश की है, वह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकती है। यह सम्मान 'आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम' की उस सोच को भी मजबूती देता है, जिसमें प्रशासनिक नवाचारों के जरिए अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाती है।