Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Janardan Mishra apologises over farmers remark, says his words hurt farmers' sentiments

एमपी: किसानों पर बयान से घिरे जनार्दन मिश्रा ने मांगी माफी, बोले- कुछ शब्दों से किसान भाइयों को ठेस पहुंची

Wed, 11 Nov 2026 09:25 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 11 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

किसानों पर विवादित टिप्पणी के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने वीडियो जारी कर सफाई दी और खेद जताया। बोले- मैं भी किसान परिवार से हूं, मेरा उद्देश्य किसानों की आलोचना करना नहीं, बल्कि गौपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की बात करना था।

विज्ञापन
MP: Janardan Mishra apologises over farmers remark, says his words hurt farmers' sentiments
रीवा सांसद जर्नाधन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने सफाई दी है। वीडियो जारी कर कहा कि उनके बयान को सही संदर्भ में नहीं दिखाया गया। मिश्रा ने कहा कि मैंने किसानों की समस्याओं, उनके नुकसान और फायदे को लेकर चर्चा की थी। इस दौरान कुछ ऐसे शब्द निकल गए, जिनसे किसान भाइयों को ठेस पहुंची है। मैं भी किसान परिवार से हूं और किसानों की समस्याओं को समझता हूं। हालांकि, मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। फिर भी यदि मेरी बातों से किसी किसान भाई को आघात पहुंचा है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं। किसानों के हितों के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा और उनके संघर्ष में सहभागी बनूंगा।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों की आलोचना करना नहीं, बल्कि उन्हें खेती के साथ गौपालन और दुग्ध उत्पादन से जोड़ने की बात करना था। सांसद ने कहा कि पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का अच्छा माध्यम बन सकता है। इससे जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। दरअसल, सोमवार को मऊगंज में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में संबोधन के दौरान सांसद ने कहा था कि किसान साल में तीन महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी नौ महीने ताश, राजश्री, बोतल, चोंगी और जय भोले चढ़ाने में बिताते हैं। उनके इस बयान का वीडियो सोमवार रात सामने आया था। इसके बाद किसानों के काम और उनकी जीवनशैली पर की गई टिप्पणी को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से स्मार्ट कार्ड की सुविधा, हर यात्रा पर मिलेगी 25% छूट
विज्ञापन
विज्ञापन


गौपालन से बढ़ सकती है किसानों की आमदनी
विवाद के बाद सांसद ने अपने बयान का संदर्भ स्पष्ट करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गौपालन को प्रोत्साहित कर रही है। किसानों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उनके मुताबिक, खेती के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन अपनाने से किसानों के पास आय का एक अतिरिक्त जरिया तैयार हो सकता है। उन्होंने गोबर से जैविक खाद बनाने के फायदे भी बताए। सांसद का कहना है कि इससे खेतों की मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed