फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Jain Welfare Board will be formed in the state, CM said - humility of an elder person towards the younger

MP: प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का होगा गठन, CM बोले-सागर मेडिकल कॉलेज आचार्य विद्यासागर के नाम पर होगा

Sat, 21 Sep 2024 11:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 Sep 2024 11:47 PM IST
सार


मुख्यमंत्री निवास पर क्षमावाणी महाेत्सव का का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश के शासकों ने "जियो और जीने दो" की परम्परा का निर्वहन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर मेडिकल कॉलेज का नाम "आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज" होगा।

विज्ञापन
MP: Jain Welfare Board will be formed in the state, CM said - humility of an elder person towards the younger
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जैन परम्परा और संस्कृति का गौरवशाली इतिहास है। देश, प्रदेश में जैन परम्परा के अनुयायी हर जगह मौजूद हैं। उज्जैन भी जैन परम्परा को हजारों सालों से मानने वाली नगरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैन कल्याण बोर्ड के गठन करने की घोषणा की । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैन मुनि, आचार्य, साधुसंतों को मार्ग से गुजरने के दौरान आवश्यकता होने पर शासकीय भवन उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास, में आयोजित क्षमावाणी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जैन समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर मेडिकल कॉलेज का नाम "आचार्य विद्यासागर मेडिकल कॉलेज" होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी देश उन्नति प्रगति करता है और सक्षम बनता है तो अपनी संस्कृति का दूसरों पर भी प्रभाव डालना चाहता है। हमें गर्व है कि हमारा देश हमेशा अपनी शक्ति का सदुपयोग करने की दिशा में बढ़ता है इसमें हमारा दर्शन छुपा है।  भारत शक्ति सम्पन्न तो बनकर अपने नागरिकों का भला करना तथा विश्व के सर्वश्रेष्ठ देशों में शामिल होना चाहता है। लेकिन हमें गर्व उस समय और होता है जब इतना शक्ति सम्पन्न होकर भी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रूस और यूक्रेन के बीच जाकर शांति का संदेश देता है, इससे हमारा देश अपने आप धन्य होता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाई है। कानून व्यवस्था, सुशासन की स्थापना करना सरकार का दायित्व है। सागर में आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति मिल गई है।  राज्य सरकार ने सभी संभागों के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। गौशालाओं, गाय को पालने के लिए प्रोत्साहन देंगे। दूध बिक्री पर बोनस देने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों सालों से हमारे देश के शासकों ने "जियो और जीने दो" की परम्परा का निर्वहन किया।  हमने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। किसी को गुलाम नहीं बनाया। यह हमारी परम्परा रही है। कदम-कदम पर हमारी संस्कृति के उदाहरण मिलते हैं। समर्थ, सक्षम और बड़ा आदमी छोटे के प्रति क्षमा का भाव रखें तो सही है। बड़ा आदमी छोटे के प्रति विन्रमता का भाव रखे तो यह वीरता को दर्शाता है। यह भगवान महावीर का दर्शन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज के आचार्यों ने हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है। जैन संतों के माध्यम से जीवन जीने का आनंद, प्रेरणा संबल और सहारा मिलता है। 


सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि क्षमा की भावना रखना बड़ी बात है। क्षमा वही कर सकता है जो  क्षमतावान और शक्तिमान है। क्षमावाणी हमारी संस्कृति का बड़ा और पवित्रता का पर्व है। सम्पूर्ण जैन समाज देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव सभी समाजों और वर्गो को साथ लेकर चल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की भावना के अनुरुप सबका साथ -सबका विकास कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed