फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP is awesome: After Tiger and Leopard State, now number of gharial and vultures will also be at number one

एमपी गजब है: टाइगर व लेपर्ड स्टेट के बाद अब घड़ियाल और गिद्धों की संख्या में भी होगा पहले नंबर पर

Mon, 25 Jan 2021 10:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Jan 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
MP is awesome: After Tiger and Leopard State, now number of gharial and vultures will also be at number one
file photo - फोटो : pixabay

देश में बाघों और तेंदुओं की सबसे अधिक संख्या के साथ ‘टाइगर और लेपर्ड स्टेट’ बनने के बाद मध्यप्रदेश अब घड़ियाल और गिद्धों की संख्या के मामले में भी देश में पहले नंबर पर आने की दहलीज पर आ पहुंचा है मप्र जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2019 में पक्षी गणना के मुताबिक प्रदेश में 8,397 गिद्ध थे, जो भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक हैं। 

विज्ञापन


भोपाल में है गिद्ध संरक्षण व प्रजनन केंद्र
भोपाल के केरवा इलाके में वर्ष 2013 से गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केन्द्र स्थापित है। इसे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। गिद्धों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश जल्द नम्बर वन की पायदान पर आने वाला है।
विज्ञापन


चंबल अभयारण्य में 1859 घड़ियाल
वहीं, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक 1,859 घड़ियाल चंबल अभयारण्य में हैं। चार दशक पहले घड़ियालों की संख्या खत्म होने के कगार पर थी। तब दुनिया भर में केवल 200 घड़ियाल ही बचे थे। इनमें से भारत में 96 और चंबल नदी में 46 घड़ियाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरैना में है घड़ियाल प्रजनन केंद्र
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के देवरी में घड़ियाल प्रजनन केन्द्र की स्थापना की गई है। यहां घड़ियाल के अंडों की सुरक्षित तरीके से हैंचिंग की जाती है। घड़ियाल के अंडों को हैचरी की रेत में 30 से 36 डिग्री तापमान पर रखा जाता है। इस दौरान अंडों से कॉलिंग आती है और बच्चे निकलना शुरू हो जाते हैं। बड़े होने पर इन्हें उचित रहवास जल क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से छोड़ दिया जाता है।

526 बाघों के साथ बना टाइगर स्टेट
उन्होंने बताया कि देश में सबसे अधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं। पिछले साल बाघों की संख्या 526 होने के साथ प्रदेश को एक बार पुन: टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है।


देश के 25 फीसदी तेंदुए मप्र में
आधिकारिक गणना के अनुसार देशभर में तेंदुओं की संख्या 12,852 और मध्यप्रदेश में 3,421 संख्या थी। इस प्रकार देश में उपलब्ध तेंदुओं की संख्या में से 25 प्रतिशत अकेले मध्यप्रदेश में पाए गए हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश ने देश में अन्य राज्यों को पीछे छोड़कर 'तेंदुआ स्टेट' का दर्जा हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed