फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Instructions to remove policemen involved in criminal cases from police stations, PHQ gave instructions to

MP News: आपराधिक मामलों में फंसे पुलिसकर्मियों को थानों से हटाएं, पीएचक्यू ने सभी जिला इकाइयों को निर्देश दिए

Tue, 17 Jun 2025 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 17 Jun 2025 11:09 PM IST
सार

भ्रष्टाचार, नैतिक पतन, हिंसा जैसे आरोपों में फंसे पुलिसकर्मी अब थानों और क्राइम ब्रांच में नहीं रहेंगे। थानों और क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय ने इंदौर/भोपाल आयुक्त समेत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से इसका पालन प्रतिवेदन मांगा है। 

विज्ञापन
MP: Instructions to remove policemen involved in criminal cases from police stations, PHQ gave instructions to
पुलिस मुख्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) भोपाल ने प्रदेशभर के पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि आपराधिक प्रकरणों एवं विभागीय जांच में संलिप्त पुलिसकर्मियों को थानों, क्राइम ब्रांच या अधिकारियों के कार्यालयों में किसी भी प्रकार की तैनाती न दी जाए। यह निर्देश पूर्व में 15 अक्टूबर 2014 को जारी किए गए परिपत्र के पालन में जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक उनकी अनदेखी की जा रही थी।
विज्ञापन


पीएचक्यू ने चेताया- नहीं चलेगी लापरवाही
विशेष महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ इकाइयों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसलिए एक बार फिर यह स्पष्ट किया गया है कि जिन पुलिसकर्मियों पर आपराधिक प्रकरण (दुर्घटना को छोड़कर) लंबित हैं, या जिन पर भ्रष्टाचार, नैतिक पतन, शारीरिक हिंसा, अवैध निरोध जैसे गंभीर आरोपों में विभागीय जांच लंबित है, उन्हें किसी थाने, क्राइम ब्रांच या वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय में ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सभी इकाइयों से मांगा गया पालन प्रतिवेदन
पुलिस मुख्यालय ने सभी इकाइयों से यह भी कहा है कि वे अपनी इकाई में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करें और इसका पालन प्रतिवेदन सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) को ईमेल (aig_admin2@mppolice.gov.in)  पर तत्काल भेजें। पीएचक्यू ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस विभाग की साख, पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed