{"_id":"670a6f6ff8e502d8760d2f8c","slug":"mp-in-the-state-local-workers-will-decide-the-candidates-not-the-big-leaders-of-congress-the-committee-wil-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp: प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नहीं स्थानीय कार्यकर्ता तय करेंगे प्रत्याशी, समिति सोमवार से करेगी रायशुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp: प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नहीं स्थानीय कार्यकर्ता तय करेंगे प्रत्याशी, समिति सोमवार से करेगी रायशुमारी
Sat, 12 Oct 2024 06:15 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:15 PM IST
सार
बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव में योग्य प्रत्याशी चयन के लिए समितियों का गठन किया गया है, जो इन जिलों की विधानसभा में पहुंचकर प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में लगातार मिलती हर के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश के दो विधानसभा में होने वाले उपचुनाव से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। जहां एक तरफ चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले ही पीसीसी चीफ जीतू पटवारी लगातार दोनों ही विधानसभाओं में दौरा कर क्षेत्रीय समीकरण बैठने में लगे हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी इन दोनों विधानसभाओं पर निगाहें टिकी हुई है। गौरतलब है कि सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव होना नियत है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त दोनों विधानसभा उपचुनाव में योग्य प्रत्याशी चयन के लिए समितियों का गठन किया गया है, जो इन जिलों की विधानसभा में पहुंचकर प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा निकट भविष्य में होने वाले बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को कांग्रेसजनों से रायशुमारी कर योग्य प्रत्याशी चयन हेतु जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बुधनी उपचुनाव के लिए बनाई गई समिति के सदस्यगण सर्वश्री यादव, सिंह और पटेल 14 और 15 अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय बधुनी प्रवास पर रहकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी के चयन हेतु ब्लाकों में जिला, ब्लाक, मण्डल, सेक्टर और बूथ के कांग्रेसजनों, नेताओं से योग्य प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी करेंगे।
नेताओं का इस तरह रहेगा कार्यक्रम
जिन नेताओं को जिम्मेदारी गई है दी गई है वह 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लाड़कुई ब्लाक में, दोपहर 1 बजे भेरूंदा, शाम 4 बजे गोपालपुर में और दूसरे दिन 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शाहगंज, दोपहर 1 बजे बुधनी और शाम 3 बजे रेहटी ब्लाक में कांग्रेसजनों के साथ बैठकें करेंगे। राजीव सिंह ने बताया कि इसी तरह प्रदेश कांग्रेस द्वारा विजयपुर उपचुनाव के लिए बनाई गई समिति के सदस्य अभा कांग्रेस के सचिव मप्र सह-प्रभारी चंदन यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव और लोकसभा प्रत्याशी नीटू सिकरवार 14 और 15 अक्टूबर 2024 को श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा पहुंचकर वहां जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, मण्डल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक कर योग्य प्रत्याशी चयन हेतु रायशुमारी करेंगे।
विज्ञापन
प्रत्याशी चयन में बड़े नेताओं पर लगता रहा है आरोप
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी में हमेशा से आरोप लगते रहे हैं कि बड़े नेताओं ने अपनी पसंद के व्यक्ति को टिकट दिला दिया, जबकि उससे योग्य उपलब्ध थे। इस स्थिति से बचने के लिए प्रदेश कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान मची थी रार प्रदेश में वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कई प्रश्न उठे थे। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुए। भाई-भतीजावाद चलाने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी, जिसका नुकसान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को उठाना पड़ा। इंदौर संसदीय क्षेत्र के अनधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने तो नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना वापस लेकर कांग्रेस को मैदान से ही बाहर कर दिया। इससे पार्टी की पूरे देश में किरकिरी भी हुई थी।लिहाजा कांग्रेस पार्टी ने अब उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का चयन करने समिति बनाई है। ये विधानसभा क्षेत्रों में जाकर अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं से संभावित प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी करेगी। इसमें जो नाम सामने आएंगे, उसके आधार प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रयास यही है कि प्रत्येक सीट के लिए एक ही नाम पर सहमति बने, ताकि सब एकजुटता के साथ काम करें।