फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: “I am Sanatani” posters put up in Bhopal, Sanskriti Bachao Manch appeals to Sanatan Dharmis to buy

MP : भोपाल में "मैं हूँ सनातनी" पोस्टर लगाए, संस्कृति बचाओ मंच ने की सनातन धर्मियों से खरीदारी की अपील

Wed, 30 Oct 2024 06:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Oct 2024 06:45 PM IST
सार

संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट समेत विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से अपील की कि वे अपने त्योहार का सामान उन्हीं दुकानों से खरीदें, जिन पर 'मैं हूँ सनातनी' का चिन्ह लगा हो। कार्यकर्ताओं ने लोगों को सचेत किया कि उनका पैसा कहीं गलत हाथों में न चला जाए, जो समाज में नकारात्मक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
MP: “I am Sanatani” posters put up in Bhopal, Sanskriti Bachao Manch appeals to Sanatan Dharmis to buy
भोपाल में स्ंस्कृति बचाओ मंच ने लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजरंग दल के बाद अब संस्कृति बचाओ मंच ने दीपावली के अवसर पर भोपाल के न्यू मार्केट में "मैं हूँ सनातनी" पोस्टर लगाए हैं। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टरों पर 'ॐ', 'स्वास्तिक' और 'श्री' के चिन्ह अंकित किए गए हैं, जिससे सनातन धर्मियों की पहचान को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने सनातन धर्मियों से आग्रह किया है कि वे दीपावली की खरीदारी सनातन धर्म का पालन करने वाले दुकानदारों से ही करें।
विज्ञापन

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि दीपावली के इस पावन अवसर पर यह अपील की गई है कि सनातन धर्म के अनुयायी अपने त्योहार की खरीदारी ऐसे दुकानदारों से करें, जो सनातन धर्म के अनुयायी हों। ऐसा करके हम न केवल अपनी संस्कृति को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि अपने समुदाय की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ बना सकते हैं। 
विज्ञापन


संस्कृति बचाओ मंच के कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट समेत विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से अपील की कि वे अपने त्योहार का सामान उन्हीं दुकानों से खरीदें, जिन पर 'मैं हूँ सनातनी' का चिन्ह लगा हो। कार्यकर्ताओं ने लोगों को सचेत किया कि उनका पैसा कहीं गलत हाथों में न चला जाए, जो समाज में नकारात्मक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। न्यू मार्केट में कई दुकानदारों ने इस पहल का समर्थन किया है और अपने स्टॉल पर 'मैं हूं सनातनी' का चिन्ह लगाया है। खरीदारी करने आए ग्राहकों ने भी इस अभियान का स्वागत किया है। संस्कृति बचाओ मंच ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस दीपावली अपने परिवार और समाज की खुशियों को सुरक्षित रखने के लिए अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed