फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP gets second place in National ODOP Award: CM Dr. Yadav said- This honor is the result of hard work of our f

ODOP: एक जिला एक उत्पाद पुरस्कार 2024 में मप्र को दूसरा स्थान, CM ने कहा- यह हमारे किसानों की मेहनत का परिणाम

Mon, 14 Jul 2025 10:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Jul 2025 10:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ODOP (One District One Product) पुरस्कार 2024 में राज्य को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में द्वितीय स्थान मिला है। इस सम्मान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों, शिल्पकारों और कारीगरों की मेहनत को समर्पित किया है। 

विज्ञापन
MP gets second place in National ODOP Award: CM Dr. Yadav said- This honor is the result of hard work of our f
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ODOP (One District One Product) पुरस्कार 2024 समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के किसानों, शिल्पकारों और कारीगरों की मेहनत और कुशलता को समर्पित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: CM का टैक्समास मुख्यालय दौरा,बोले- MP प्रमुख वस्त्र उत्पादन राज्यों में से एक
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मुझे बताते हुए अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय ODOP पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान उन सभी किसान भाइयों, शिल्पकारों और कारीगरों को समर्पित है, जिनके एकल प्रयास और कौशल ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का उद्देश्य प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को प्रोत्साहन देना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mohan Yadav Dubai Visit 2nd Day: CM की शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम से भेंट, प्रदेश बनेगा एविएशन और लॉजिस्टिक हब

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में चयनित उत्पादों को ब्रांडिंग, विपणन, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश ODOP मॉडल में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान सभी को प्रेरित करेगा कि वे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में योगदान दें। उन्होंने अधिकारियों और योजनाओं से जुड़े सभी प्रतिभागियों को इस सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed