फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Former minister Bhupendra cornered his own government in Vis, said - business is going on in the name of p

MP: पूर्व मंत्री भूपेंद्र ने विस में अपनी ही सरकार को घेरा,बोले- निजी शिक्षण संस्थाओं के नाम पर व्यापार चल रहा

Mon, 16 Dec 2024 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Dec 2024 08:46 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कई स्कूल नियम विरुद्ध चल रहे हैं। कुछ स्कूल में खेल के मैदान नहीं, कुछ में यौन शोषण हुआ, फर्जी शैक्षणिक संस्थाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार नीति लाए। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री जी इतना कह दीजिए कि सरकार अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार अच्छी नीति लाएगी तो जनता में अच्छा मैसेज जाएगा।

विज्ञापन
MP: Former minister Bhupendra cornered his own government in Vis, said - business is going on in the name of p
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमरऔरअन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ध्यानाकर्षण सूचना में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने सागर जिले के मालथौन में एक अशासकीय शिक्षण संस्था के संचालन में अनियमितता का विषय उठाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि आदर्श कॉन्वेंट स्कूल की जांच में अधिकारी ने कई गंभीर अनियमितता पाई थी। स्कूल में यहां शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन, छात्र-छात्राओं की मैपिंग नियमानुसार नहीं करने, शुल्क का वितरण पत्रक सही नहीं होने, खेल मैदान नहीं होने और फर्नीचर के अभाव में नीचे बैठाने की बात सामने आई। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर स्कूल बनाया गया है। इसको लेकर अधिकारियों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने और अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। उन्होंने कहा इससे क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। स्कूली शिक्षामंत्री राव उदय प्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि संस्था की मान्यता निरस्त की गई थी। संस्था ने इस पर कोर्ट से स्थगन ले लिया। इस पर मंत्री ने कहा कि यह मामला एक घंटे में ठीक कर दूंगा, लेकिन इसके माध्यम से प्रदेश के मामले उठाने का प्रयास है। मध्य प्रदेश में कई स्कूल नियम विरुद्ध चल रहे हैं। कुछ स्कूल में खेल के मैदान नहीं, कुछ में यौन शोषण हुआ, फर्जी शैक्षणिक संस्थाओं पर रोक लगाने के लिए सरकार नीति लाए। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंत्री जी इतना कह दीजिए कि सरकार अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार अच्छी नीति लाएगी तो जनता में अच्छा मैसेज जाएगा। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि समय के साथ आपको बदलाव दिखेगा। मैं यह बात जिम्मेदारी से कह रहा हूं।
विज्ञापन


नए विधायकों को अध्यक्ष ने दिलाई शपथ 
विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने पर सबसे पहले सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव ने शपथ ली। दोनों विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई। विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा सदन नहीं पहुंचे। इसलिए उन्होंने शपथ नहीं ली। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुल्क, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत अन्य सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


जोधइया बाई बैगा समेत पूर्व सदस्यों के निधन पर दी श्रद्धांजलि 
उमरिया जिले के ग्राम लोधा निवासी पद्मश्री जोधइया बाई समेत सदन के पूर्व सदस्यों के निधन पर सदन ने श्रद्धांजलि दी। सदन ने पूर्व सांसद प्रभात झा, पूर्व केंद्रीय मंत्री के नटवर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा, उद्योगपति एवं समाजेसवी रतन नवन टाटा, पूर्व सदस्य विजय सिंह, कैप्टन जयपाल सिंह, महेश प्रसाद मिश्र, चौधरी गंभीर सिंह, भारत सिंह, आरिफ अकील, बैजनाथ सिंह, नंदाराम सोरी और सिक्किम के पाक्योंग में सड़क दुर्घटना में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।   शीतकालीन सत्र में सागर से विधायक निर्मला सप्रे की सदन में सीट बदल दी गई। उनको 208 नंबर की जगह 225 नंबर की सीट दी गई। बता दें, सप्रे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस से अभी इस्तीफा नहीं दिया है। कांग्रेस उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग कर चुकी है। यह मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। वहीं, इसके अलावा बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव को 38 नंबर, अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह को 195 और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा को 260 नंबर की सीट आवंटित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 26 लाख 17 हजार बेरोजगार 
मध्य प्रदेश में एमपी रोजगार पोर्टल पर नवंबर 2024 तक 26 लाख 17 हजार 945 युवा बेरोजगार के रूप में पंजीकृत है। यह जानकारी विधायक बाला बच्चन के सवाल के जवाब में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने दी है। इसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 1 लाख 70 हजार युवा बेरोजगार है। दूसरे नंबर पर ग्वालियर है। यहां पर 1 लाख 9 हजार युवा बेरोजगार है। जबलपुर में 92 हजार 280 और इंदौर में 86 हजार 488 युवा बेरोजगार के रूप में पोर्टल पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed