फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Elections 2023: Police learning election duty from the film; officer himself became actor

MP Elections 2023: फिल्म से पुलिस सीख रही चुनाव ड्यूटी; अफसर खुद बने अभिनेता, 20 दिन में हुई तैयार

Sat, 04 Nov 2023 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 Nov 2023 01:54 PM IST
सार

Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए विशेष फिल्म तैयार करवाई गई है। इस फिल्म के माध्यम से पुलिसकर्मियों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रखा गया। इसमें उन्हें फिल्म दिखाकर चुनाव ड्यूटी की बारीकियां सिखाई गईं।

विज्ञापन
MP Elections 2023: Police learning election duty from the film; officer himself became actor
चुनाव ड्यूटी सिखाने के लिए पुलिस कर्मियों को दिखाई गई फिल्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में पुलिस कैसे ड्यूटी करें। इसकी ट्रेनिंग देने के लिए एक फिल्म तैयार की गई है। इसे खुद पुलिस अकादमी के अधिकारियों ने तैयार किया है। 20 दिन में बनी इस फिल्म में अभिनय भी पुलिसकर्मियों ने ही किया है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रवींद्र भवन में पुलिस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को ‘सजग रहो तुम’ चुनाव आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से चुनाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गयाl

विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को ब्रीफ किया। साथ ही चुनाव ड्यूटी सजगता और संवेदनशीलता से करने तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हुए नगर रक्षा समिति का सहयोग लेने के लिए बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगरीय पुलिस भोपाल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र बल के जवान भी शामिल हुएl
विज्ञापन




पुलिस ने ही तैयार की फिल्म
पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए बनाई गई है। यह फिल्म पुलिस विभाग ने खुद तैयार की है। इसमें सभी किरदार पुलिस अकादमी के पुलिसकर्मियों ने ही निभाए हैं। मुख्य भूमिका पुलिस अधिकारी मलय जैन ने अदा की है। इसके साथ ही महिला अफसर श्रद्धा जोशी ने भी फिल्म में विशेष किरदार निभाया है। अन्य बाकी कई किरदार भी पुलिसकर्मियों ने ही निभाए हैं। फिल्म के कई मुख्य दृश्य फिल्म अकादमी में ही फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में बनी, दो दिन में हजारों ने देखी
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए रिफ्रेशर के तौर पर बनाई गई यह फिल्म 20 दिनों में तैयार हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण अनुराधा शंकर की उपस्थिति में इस फिल्म को रिलीज किया गया है। फिल्म को रीलीज किए जाने के बाद अब तक यूट्यूब पर हजारों लोग देख चुके हैं। दो दिन में ही यह संख्या 25 हजार के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed