फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Results: Race for Leader of Opposition in Congress continues, names of these two along with Ajay S

Mp Election Results: कांग्रेस में नेताप्रतिपक्ष की दौड़ जारी, अजय सिंह के साथ इन दो के भी नाम

Fri, 08 Dec 2023 04:27 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Fri, 08 Dec 2023 04:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव में परिणाम सामने आने पर अब सत्ता पक्ष सीएम और मंत्री पद के लिए रायशुमारी कर रहा है तो वहीं विपक्ष में नेताप्रतिपक्ष के पद को लेकर चर्चा जारी है।

विज्ञापन
MP Election Results: Race for Leader of Opposition in Congress continues, names of these two along with Ajay S
MP Election- Rahul Gandhi with Kamalnath - फोटो : Agency

विस्तार

मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस को एक बार फिर विधानसभा में विपक्ष में बैठने का जिम्मा सौंपा है। विधान चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस में अंदर मंथन हो रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। इसके साथ ही नेताप्रतिपक्ष की भी तलाश शुरू हो गई है। अजय सिंह के साथ ही बाला बच्चन और रामनिवास रावत का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए चर्चाओं में है। जहां अजय सिंह सबसे सीनियर विधायकों में से एक हैं और दो बार नेताप्रतिपक्ष रहने का अनुभव भी रखते हैं। वहीं बाला बच्चन भी पूर्व में उप नेताप्रतिपक्ष रह चुके हैं। ये भी विधायकों में काफी वरिष्ठ हैं। रामनिवास रावत सीनियर विधायक होने के साथ साथ संसदीय कार्यवाही का अच्छा ज्ञान रखते हैं। 
विज्ञापन


इनको मिली हार 
इसके पहले पिछली विधान सभा में कांग्रेस ने डॉक्टर गोविंद सिंह को नेताप्रतिपक्ष बनाया था लेकिन इस बार वे चुनाव हार गए हैं। गोविंद सिंह लहार से चुनाव लड़े थे। और लगातार यहां से जीतते आ रहे थे लेकिन इस बार उन्हें हारका सामना करना पड़ा। ऐसे अब नेताप्रतिपक्ष का दायित्व किसे मिलेगा इस पर सभी की नजर है। 
विज्ञापन


उमंग का दिल्ली दौरा
इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की भी संभावना जताई जा रही है। विधायक उमंग सिंगार इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उनके अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का भी नाम चर्चाओं में है। उमंग ने दिल्ली में ढेरा डाल लिया है। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह के साथ अपने विवादों को लेकर भी समझौता कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलता है मंत्री का दर्जा
जानकारी के अनुसार सदन के नेताप्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा और तमाम सुविधाएं मिलती हैं। उसे मंत्री पूल का बंगला, गाड़ी और स्टाफ दिया जाता है। इसके साथ ही उसके पास वेतन भत्ता, सुरक्षा और अन्य कई अधिकार भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed