फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Result Will BJP 35-year-old record be broken in Bhopal or will Alok Sharma give it another victory

MP Election Result: भोपाल में बीजेपी का 35 साल का टूटेगा रिकॉर्ड, या आलोक शर्मा दिलाएंगे एक और जीत?

Mon, 03 Jun 2024 08:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:35 PM IST
सार

MP Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम मंगलवार को आएगा। भोपाल में लगातार 35 साल से जीत रही बीजेपी ने इस बार आलोक शर्मा पर विश्वास जताया है। शर्मा पर रिकॉर्ड बचाने का दवाब है।

विज्ञापन
MP Election Result Will BJP 35-year-old record be broken in Bhopal or will Alok Sharma give it another victory
एमपी चुनाव रिजल्ट 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम मंगलवार को आएंगे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट हमेशा से चर्चा में रहने वाली सीट रही है। यहां हर बार कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर रहती है। हालांकि, बीजेपी 35 साल से लगातार जीत दर्ज कर रही है। इस बार बीजेपी के आलोक शर्मा की सीधी टक्कर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से है। अब देखना यह होगा कि आलोक शर्मा यहां से चुनाव जीत कर बीजेपी के रिकॉर्ड को कायम रखते हैं, या कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव बीजेपी का यह रिकॉर्ड तोड़कर कांग्रेस को अप्रत्याशित विजय दिलाते हैं।

विज्ञापन


भोपाल लोकसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ कई बड़े नेताओं को उतार चुकी है। लेकिन इस सीट पर साल 1989 से लगातार भाजपा जीत रही है। हालांकि, साल 1952 से 1977 तक कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस विरोधी लहर के चलते साल 1977 में जनता दल के आरिफ बेग यहां से जीते तो 1980 में शंकरदयाल शर्मा दो बार लोकसभा पहुंचे और 1984 में कांग्रेस से केएन प्रधान ने सांसद का चुनाव जीता था।
विज्ञापन


क्या साध्वी प्रज्ञा सिंह का टूटेगा रिकॉर्ड
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट में भाजपा की तरफ से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उम्मीदवार थी। इस चुनाव में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 8,66,482 मत हासिल किए थे तो वहीं काग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कुल 5,01,660 मत हासिल किए थे। इस तरह साध्वी ने 3,64,822 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। अब देखना यह होगा कि आलोक शर्मा अगर विजय हासिल करते हैं तो साध्वी प्रज्ञा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे, या कम मार्जिन से जीत हासिल करेंगे। साल 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा के आलोक संजर ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को तीन लाख से ज्यादा वोटों से पटखनी दी थी। इस चुनाव में आलोक संजर को 7,14,178 और कांग्रेस के पीसी शर्मा को 3,43,482 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ विधानसभा क्षेत्र में 23 लाख से ज्यादा वोटर
भोपाल लोकसभा सीट में सीहोर को मिलाकर कुल आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इनमें भोपाल के सात बैरसिया, उत्तर, नरेला, दक्षिण-पश्चिम, मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर शामिल हैं। जबकि सीहोर जिले का एक सीहोर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस लोकसभा सीट में कुल 23 लाख 39 हजार 411 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 38 हजार 585 महिला मतदाता, 12 लाख 649 पुरुष मतदाता और 177 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed