फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kamal Nath on Rahli and Ater violence, says Congressmen should come forward to protect each other

MP Election 2023: रहली व अटेर हिंसा मामलों को लेकर कमलनाथ बोले- एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं कांग्रेसी

Sun, 19 Nov 2023 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

MP Election: रहली और अटेर विधानसभा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रशासन को निशाने पर लिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदोरिया और गोपाल भार्गव पर भी आरोप लगाए हैं। नाथ ने अपने कार्यकर्ताओं से एक जुट होने की अपील की है। अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सबका हिसाब किया जाएगा।
 

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath on Rahli and Ater violence, says Congressmen should come forward to protect each other
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक दूसरे की सुरक्षा करने का आह्वान किया है। उन्होंने रहली और अटेर विधानसभा का जिक्र कर एक्स पर लिखा कि भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडों ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है। नाथ ने लिखा कि पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में बना हुआ है।

विज्ञापन


‘महिला प्रत्याशी पर हमला’
नाथ ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि सागर जिले की रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के ऊपर कल हमला किया गया। उनकी गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ की गई। हमलावर खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दिख रहे हैं। ज्योति ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव जिम्मेदार होंगे। एक महिला प्रत्याशी के ऊपर इस तरह खुलेआम हमला हो रहा है। लेकिन उसकी सुरक्षा और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


‘भाजपा के संरक्षण में काम कर रहा पुलिस प्रशासन’
कमलनाथ ने लिखा कि पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधकर बैठे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके संरक्षण में काम कर रहे कुछ अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। नाथ ने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं सागर के प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि वे तत्काल कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएं और हमलावरों पर तेजी से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
कमलनाथ ने लिखा कि मैं सागर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देना चाहता हूं कि वे इस संघर्ष के दौर में अकेले नहीं हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम सबको एकजुट होकर इस अन्याय का मुकाबला करना है। यह हार से पहले भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट है जो हिंसा के रूप में सामने आ रही है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इन सब चीजों से डरने वाला नहीं है और भाजपा की गुंडागर्दी को माकूल जवाब देगा। पुलिस और प्रशासन के जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उनका हिसाब भी मध्य प्रदेश की जनता करेगी।


कमलनाथ ने की यह अपील
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक्स पर अपील कर लिखा कि सत्ताधारी दल और प्रशासन का यह गठजोड़ मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक होता जा रहा है और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे सब एकजुट होकर एक साथ रहें और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं। कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में उनकी अपनी सरकार बनने जा रही है। वे तब तक धैर्य और सावधानी से काम लें। जो लोग प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन्हें कानून के कठघरे में शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed