फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 'Congress crosses 135 in MP - defeat of both BJP and survey', know which big leader made claim

MP Election 2023: 'एमपी में कांग्रेस 135 पार-भाजपा और सर्वे दोनों की हार', जानिए किस बड़े नेता ने किया ये दावा

Fri, 01 Dec 2023 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 05:44 PM IST
सार

30 नवंबर को आए एग्जिट पोल में अधिकांश प्रदेश में भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। इससे कांग्रेस नेताओं में भी खलबली है। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
MP Election 'Congress crosses 135 in MP - defeat of both BJP and survey', know which big leader made claim
रणदीप सुरजेवाला और कमलनाथ ने मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणाम में अब चंद घंटे शेष हैं। इससे पहले एग्जिट पोल को लेकर सियासत गर्मा गई है। अब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कमान संभाली है और दावा किया है कि तीन दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बन रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल में अधिकांश प्रदेश में भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं। इससे कांग्रेस नेताओं में भी खलबली है। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का बयान सामने आया है। उन्होंने मप्र में 135 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है और बताया है भाजपा और सर्वे दोनों हार रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


135 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार
सुरजेवाला ने सोशल साइट एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि कांग्रेस के ऊर्जावान साथियो, सूर्य ने संध्या काल में अस्त होते हुए पूछा कि सुबह तक इस अंधियार से लड़ने का दायित्व कौन लेगा। तब एक दीपक ने कहा कि इस घनघोर अंधियार से सूर्य की पहली किरण तक मैं पूरी दृढ़ता से लड़ूंगा। साथियों, आप दीपक की तरह 18 सालों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियार से लड़े हैं। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा तथा कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीत कर अपने वचनों को पूरा करेगी।



भाजपा प्रशासन पर बनाएगी दबाव
सुरजेवाला ने आगे लिखा कि यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता बनाम भाजपा के घोटाले तथा नाकामियों के बीच था। हम पूरे आत्मविश्वास से कह सकते हैं कि जनता की जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है, जिस सर्वे पर सर्वे करने वाली एजेंसी को खुद ही भरोसा नहीं है क्योंकि भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर नागरिक का भरोसा तोड़ा है। भर्ती घोटालों में युवाओं के भविष्य से लेकर बच्चों के पोषण आहार तक लूट की है। आदिवासी अपमान से लेकर महाकाल लोक में भगवान तक किसी को नहीं छोड़ा है। मध्यप्रदेश में ज्यादातर सर्वे एजेंसियां कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की जीत दिखा रही हैं ,मगर भाजपा सिर्फ उस सर्वे पर भरोसा कर रही है जिस पर खुद सर्वे दिखाने वाला चैनल भरोसा नहीं कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने की  बदनीयती रखती है। जिसका उदाहरण हमें बालाघाट की पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी करने की कोशिश से साफ़ नजर आता है। 

हर वचन निभाएंगे
सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत गई है। इस जीत की खुशी आप प्रदेश की जनता के चेहरों पर साफ पढ़ सकते हैं। बस 3 दिसंबर को मतगणना की औपचारिकताएं शेष हैं। मगर आपको 3 दिसंबर को सतर्कता रखनी है ताकि निष्पक्षता से मतगणना हो सके। हां, वह अधिकारी भी जान लें जो बदनीयती से चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की सोच रहे हैं। क़ानून के हाथ बहुत लंबे हैं। क़ानून तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ कांग्रेस की अगली सरकार एफआईआर भी दर्ज करेगी और प्रशासनिक कार्रवाई भी। सुरजेवाला ने कहा कि महंगी बिजली का अंधेरा होगा दूर-सस्ती बिजली की रोशनी भरपूर, 1500 रुपये बहनों के खातों में आएंगे। 500 रुपये में गैस का सिलेंडर हर घर पहुंचाएंगे। किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे, पुरानी पेंशन का इंसाफ करेंगे। हर वचन निभाएंगे। फिर से उम्मीदें रंग लाएगी, तरक्की मुस्कुराएगी।



कमलनाथ बोले हम जीत के लिए तैयार
मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी कांग्रेस की जीत के दावे किए हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं। भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed