{"_id":"6521962ad663d4587f020c18","slug":"mp-election-2023-women-will-lead-the-front-from-bjp-will-keep-an-eye-on-social-media-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP election 2023: भाजपा की ओर से महिलाएं संभालेंगी मोर्चा, सोशल मीडिया पर रखेंगी नजर, विपक्ष को देंगी जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP election 2023: भाजपा की ओर से महिलाएं संभालेंगी मोर्चा, सोशल मीडिया पर रखेंगी नजर, विपक्ष को देंगी जवाब
Sat, 07 Oct 2023 11:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:02 PM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष की अमर्यादित टिप्पणी का जवाब देंगी। महिला मोर्चा सोशल मीडिया की कार्यशाला प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें महिलाओं को टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करतीं महामंत्री भगवान दास सबनानी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्ष के आरोपों और टिप्पणियों का जवाब देने के लिए सोशल मीडिया पर भाजपा की ओर से महिलाएं कमान संभालेंगी। इसके लिए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को जरूरी टिप्स देकर तैयार किया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते हुए महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों और महिला विरोधी मानसिकता का महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रतिकार करेगा। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यों के साथ विपक्ष की अमर्यादित टिप्पणी का जवाब देना है। इसके लिए पूरी योजना के साथ मोर्चा जमीन पर उतरेगी। साथ ही महिला मोर्चा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ विकास कार्यों को विस्तार से जनता के बीच लेकर जाएं।
विज्ञापन
तथ्यों के साथ देगा मोर्चा जवाब
कार्यशाला में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने मोर्चा के आगामी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। विपक्षी दलों के नेता झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। उन सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा तथ्यों के साथ जवाब देगा। सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी सावले ने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी महिला मोर्चा के वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर अपडेट रहें। साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा और मध्यप्रदेश महिला मोर्चा के पेज को फॉलो करें। विपक्षी दलों के नेताओं को तथ्यों के साथ झूठ का जवाब दें।
विज्ञापन
एप पर हुई चर्चा
पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने प्रथम सत्र में संगठन ऐप, सरल ऐप और नमो ऐप के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय सत्र में चुनाव व्यवस्था समिति के सह प्रमुख डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा की सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ ने प्रत्येक बहनों को सोशल मीडिया का महत्व और सोशल मीडिया पर कार्य करने के संदर्भ में विस्तार से बताया।
