फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023 VD Sharma called Digvijay Singh the evil ruler of Kaliyuga

MP Election 2023: वीडी शर्मा ने दिग्विजय को बताया कलयुग का दुशासन, बोले- छीनना चाहते हैं महिलाओं का आर्थिक हक

Sat, 14 Oct 2023 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 07:17 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, कांग्रेस लाड़ली बहना योजना बंद कराने का षड्यंत्र रच रही है। इनका एक ही प्लान, विकास की गति मंद और योजनाएं बंद। कांग्रेस की मानसिकता महिला विरोधी, इसलिए लाड़ली बहना योजना से बैर रखते हैं। कर्नाटक में बीजेपी पर झूठा आरोप लगाने वाले अंबिकापति के घर से कमीशन के करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। दिल्ली में बैठे आकाओं के इशारे पर कांग्रेस कर्नाटक में लूट का एटीएम चला रही है।

विज्ञापन
MP Election 2023 VD Sharma called Digvijay Singh the evil ruler of Kaliyuga
बीजेपी की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुपके से पैसे डालने वाले बयान पर सियासत तेज होती जा रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सीएम के इस बयान पर निशाना साधा, जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह को कलयुग का दुशासन बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस लाड़ली बहना योजना बंद करवाना चाहती है।

विज्ञापन


वीडी शर्मा ने भोपाल के बीजेपी मीडिया सेंटर में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह राजनीतिक और मानसिक रूप से दिग्भ्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से विकास विरोधी और महिला विरोधी रही है। महिला विरोधी मानसिकता वाले कांग्रेसियों का प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में खुशहाली ला रही लाड़ली बहना योजना से बैर होना स्वाभाविक है और इसीलिए ये इस योजना को बंद कराने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। मिं. गुंडानाथ, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लाड़ली बहना योजना पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में उस व्यक्ति के घर से इनकम टैक्स विभाग ने 42 करोड़ रुपये बरामद किए हैं, जिसने कांग्रेस नेताओं के इशारे पर बीजेपी सरकार पर कमीशन लेने का झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बहनों के हक छीन रहे
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, साल 2018 के चुनाव में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी, तो उसने सबसे पहले गरीब माताओं-बहनों के हक पर डाका डाला था और उनके कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी थीं। मुझे प्रदेश की माताओं-बहनों को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि महिला विरोधी कांग्रेस अब लाड़ली बहना योजना को बंद कराने का सपना देख रही है। कांग्रेस के नेता माताओं, बहनों और बेटियों के आर्थिक हक पर गिद्ध की तरह नजरें गड़ाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि जिस तरह से महाभारत काल में दुशासन ने द्रौपदी के चीरहरण का दुस्साहस किया था। उसी तरह महिलाओं के आर्थिक हक छीनने का सपना कलयुग के दुशासन दिग्विजय सिंह देख रहे हैं। शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू होने जा रहा है और उससे पहले दिग्विजय सिंह अपनी ओछी मानसिकता का प्रमाण देते हुए इशारों-इशारों में महिलाओं के हक छीनने की बात कह रहे हैं। प्रदेश की लाड़ली बहनें इस ओछी हरकत के लिए दिग्विजय सिंह को कभी माफ नहीं करेंगी।

महिलाओं का विरोध
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब दिग्विजय सिंह जैसे दागी नेता ने महिलाओं का अपमान किया हो। महिलाओं का अपमान, उनके बारे में अनाप-शनाप बोलना तो महिला विरोधी कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की रग-रग में बसा है। महिलाओं को टंच माल, आइटम, टीवी पर नाचने वाली, मोटी, परकटी औरत कहना कांग्रेस की परंपरा रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की 15 महीनों की सरकार ने भी अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए उनके अधिकारों का हनन और शोषण किया। महिलाओं के श्राप से ही कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

कांग्रेस सरकार ने छीना था गरीबों का हक
शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ बहनों का हक नहीं छीना था, बल्कि पिछड़े, गरीब और शोषित वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाएं भी बंद कर दी थीं। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना बंद करके बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करने से रोक दिया था। किसान सम्मान निधि पर बहाने बनाकर किसानों का हक छीनने का काम किया था। मैचिंग ग्रांट न होने का बहाना बनाकर प्रधानमंत्री आवास लौटा दिए थे और गरीबों से अन्याय किया था। संबल योजना बंद करके गरीबों का सहारा छीन लिया था। 

कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर किसी बात की गारंटी है, तो वो भ्रष्टाचार की गारंटी है। किसी बात की गारंटी है, तो वो परिवारवाद की गारंटी है। किसी बात की गारंटी है, तो वो तुष्टीकरण की गारंटी है। कांग्रेस के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कही हुई यह बात आज 100 प्रतिशत सही साबित हुई है कि अगर कांग्रेस आती है, तो वह अपने आकाओं के आदेश पर राज्यों को भ्रष्टाचार का एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई लूटेगी। इसका ताजा उदाहरण है कर्नाटक, जहां इनकम टैक्स के छापों में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। इन रुपयों को चेन्नई होते हुए हैदराबाद भेजा जाना था और इनका इस्तेमाल कांग्रेस तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में करना चाहती थी।

शर्मा ने कहा कि कनार्टक के आरटीनगर में इनकम टैक्स ने अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, उनकी बेटी और अश्वत्थम्मा के बहनोई प्रदीप के घरों पर छापे मारे थे, जिसमें 42 करोड़ से अधिक की करेंसी मिली है। उन्होंने कहा कि जिस अंबिकापति के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं, वो वही है, जिसने कांग्रेस नेताओं के कहने पर कर्नाटक की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाया था। आज उसी के घर से कांग्रेस के कमीशन के करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं।

भ्रष्टाचार के एटीएम
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जब भी किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वह एक परिवार के कहने पर, अपने नेताओं के इशारे पर राज्य का दोहन करने में लग जाती है। छत्तीसगढ़ में तो गाय के गोबर में भी घोटाला हो गया। शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला, खनन घोटाला और न जाने कितने घोटाले हो गए। राजस्थान में भ्रष्टाचार के दस्तावेज लाल डायरी ने अशोक गहलोत की नींद उड़ा रखी है। महाराष्ट्र में इनकी अघाड़ी सरकार उगाही में ही लगी रही।


झारखंड में भी कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार सामने आया है। थोड़े दिनों के लिए जब मध्यप्रदेश में करप्शननाथ की सरकार आई थी, तब मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही खेल दिखाई दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए मिगलानी और मिस्टर कक्कड़ के घरों से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे। शर्मा ने कहा कि अगर भूल से भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है, तो कर्नाटक की ही तरह जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर दिल्ली के दरबार में चढ़ावा चढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed